फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The problem of eye allergies increases due to changing weather.

Bijnor News: बदलते मौसम में आंखों में बढ़ी एलर्जी की समस्या

Sun, 22 Mar 2026 11:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
The problem of eye allergies increases due to changing weather.
बिजनौर। बदलते मौसम और बढ़ते पराग कणों के प्रभाव से आंखों में एलर्जी की समस्या तेजी से बढ़ रही है। मेडिकल कॉलेज में रोजाना इस समस्या के 15 से 20 मरीज पहुंच रहे हैं। मरीज आंखों में खुजली, लालिमा, जलन और पानी आने की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


चिकित्सकों के अनुसार, इस समय वातावरण में पराग कणों की मात्रा बढ़ जाती है। जिससे संवेदनशील लोगों में एलर्जी की समस्या अधिक देखने को मिल रही है। सुबह और शाम के समय हवा में पराग कणों का स्तर अधिक रहता है। इसका आंखों पर इसका सीधा असर पड़ता है। यही कारण है कि लोगों को आंखों की एलर्जी हो रही है। एलर्जी की वजह से आंखों में ज्यादा जलन, सूजन या लगातार पानी आने की समस्या बढ़ रही है। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. रजनीश शर्मा ने कहा कि बिना जरूरत के बाहर निकलने से बचें। घर से बाहर जाने पर आंखों पर चश्मा अवश्य लगाएं। इसके अलावा आंखों को बार-बार साफ पानी से धोने और आंखों पर हाथ लगाने से बचाव क सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

मौसम में बार-बार बदलाव और पराग कण की वजह से आंखों में एलर्जी की समस्या बढ़ रही है। आंखों में जलन, खुजली सहित अन्य समस्याएं हो रही हैं। एलर्जी के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सक से परामर्श लें। - डॉ. रजनीश शर्मा, नेत्र रोग विशेषज्ञ, मेडिकल कॉलेज, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed