फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The only light of the house got extinguished along with the parents

Bijnor News: माता-पिता संग बुझ गया घर का इकलौता चिराग

Sun, 23 Feb 2025 11:59 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sun, 23 Feb 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
The only light of the house got extinguished along with the parents
मृतक ललित चौहान (28) - फोटो : संवाद
स्योहारा (बिजनौर)। बेटे की शादी की खुशियों के बीच नई नवेली दुल्हन संग राजस्थान धार्मिक यात्रा पर निकला क्षेत्र निवासी एक परिवार काल के गाल में समा गया। सड़क हादसे में माता-पिता संग घर का इकलौता चिराग भी बुझ गया।
विज्ञापन

राजस्थान में हुई दंपती संग इकलौते बेटे की मौत की खबर से गांव में भी मातम पसर गया। वहीं गंभीर हालत के बीच आईसीयू में भर्ती नवविवाहिता भी जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव गंगाधरपुर सिपाहियोंवाला निवासी महिपाल सिंह चौहान प्राइवेट सेक्टर में नोएडा में सर्विस करते थे। तीन फरवरी को पुत्र ललित की शादी करने के लिए परिवार सहित गांव आए हुए थे। रविवार की सुबह महिपाल सिंह (50) पुत्र पोखर सिंह, पत्नी गीता देवी (48), पुत्र ललित कुमार (28), पुत्रवधु पूजा (25) के साथ खाटू श्याम दर्शन करने जा रहे थे। जैसे ही वह दिल्ली जयपुर हाईवे पर राजस्थान के दोसा क्षेत्र में भांडारेज से पहले पहुंचे उनकी कार एक डिवाइडर से टकरा गई जिसमें महिपाल सिंह, गीता देवी व ललित की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पुत्रवधु गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसको आईसीयू में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी तेज थी कि एयर बेग भी फट गए। उस समय ललित कार चला रहा था और उसकी पत्नी आगे बराबर में बैठी थी जबकि महिपाल सिंह व उनकी पत्नी पीछे की सीट पर बैठे थे। गांव में उनकी मौत की खबर सुनकर गांव में मातम छा गया। परिजनों सहित दर्जनों ग्रामीण खबर सुनते ही राजस्थान रवाना हो गए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed