फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The mechanic will reach home as soon as you make a call on the Sevamitra portal.

Bijnor News: सेवामित्र पोर्टल पर एक फोन घुमाते ही घर पहुंचेगा मिस्त्री

Tue, 10 Oct 2023 01:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Oct 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
The mechanic will reach home as soon as you make a call on the Sevamitra portal.
बिजनौर। घर, प्रतिष्ठान या कंपनी और आफिस में एसी सर्विस, कारपेंटर, आरओ रिपेयर आदि मिस्त्री की जरूरत पड़ने पर बाजार की दुकानों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। बस सेवामित्र पोर्टल, एप पर फोन घुमाते ही आपकी जरूरत वाला मिस्त्री पहुंचेगा। प्रदेश सरकार की ओर से सेवामित्र पोर्टल, एप विकसित किया। निर्धारित शुल्क पर सेवा मिलेगी। जिसे प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।
विज्ञापन

जिले के कई सेवा प्रदाता इस पोर्टल से जुड़े हैं। कुशल युवा सेवामित्र पोर्टल पर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। इस पोर्टल पर एसी सर्विस, कारपेंटर, आईटी हार्डवेयर, मेनपावर, प्रिंटिंग, आरओ रिपेयर आदि सेवाएं उपलब्ध हैं। इस पोर्टल के माध्यम से लोगों को घर बैठे सेवाएं प्रदान कर रही हैं। सभी सरकारी कार्यालयों को भी निर्देश दिए गए हैं कि इस एप से ही सेवाएं ली जाएं।
विज्ञापन

जिला सेवायोजन कार्यालय से पंकज चौधरी ने बताया कि लोगों के लिए सेवामित्र पोर्टल बहुत अच्छा है। बताया कि इस एप पर प्रोजेक्ट वर्क की सुविधा देने के लिए आठ सेवाएं भी जोड़ी गई है। जैसे टेंट हाउस, कैटरिंग, इंटीरियर डिज़ाइनिंग, टेक्सी, कारपेंटर आदि सेवामित्र पोर्टल/एप से जुड़ने एवं इस पर उपलब्ध सेवाओं का लाभ लेने के लिए सेवाप्रदाता तथा उपभोक्ता टोल फ्री नंबर 155330 पर संपर्क कर सकते हैं। एक निर्धारित शुल्क पर मिस्त्री, मजदूर आदि की सुविधा मिलेगी। इस पोर्टल, एप से सेवाप्रदाता जुड़ेंगे और इसका प्रयोग होगा, तो बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed