फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The map of the railway stations of Bijnor and Dhampur will change soon

बिजनौर और धामपुर के रेलवे स्टेशनों का जल्द बदलेगा नक्शा

Sun, 30 Oct 2022 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
The map of the railway stations of Bijnor and Dhampur will change soon
बिजनौर और धामपुर के रेलवे स्टेशनों का जल्द बदलेगा नक्शा
विज्ञापन

नजीबाबाद। बिजनौर और धामपुर रेलवे स्टेशन के जीर्णोद्धार के साथ स्टेशन पर यात्री सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। दोनों स्टेशनों पर रेलवे का प्लेटफार्म को जोड़ने के लिए स्वचालित इलेक्ट्रिक सीढ़ियां (एसकेलेटर) बनाने का प्रस्ताव है।
बिजनौर और धामपुर के रेलवे स्टेशनों का जल्द ही नक्शा बदलेगा। लोकसभा चुनाव 2024 से पूर्व जनपद बिजनौर को बेहतर रेल सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए रेलवे ने योजनाओं को अमल में लाना शुरू कर दिया है। केंद्रीय भाजपा नेतृत्व ने रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव को नगीना सुरक्षित और बिजनौर लोकसभा सीट भाजपा के पक्ष में दिलाने के लिए जिम्मेदारी सौंपी है। रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव कुछ समय पूर्व बिजनौर और धामपुर के रेलवे स्टेशनों का दौरा कर चुके हैं। रेल मंत्री के दौरे के बाद रेलवे ने बिजनौर और धामपुर रेलवे स्टेशनों के विकास की योजनाएं तैयार की हैं। स्टेशन के पुराने भवन जीर्णोंधार के साथ दोनों स्टेशनों पर बेहतर सुविधाओं के साथ यात्री प्रतिक्षालय बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

रेलवे का धामपुर और बिजनौर स्टेशन प्लेटफार्म को जोड़ने के लिए फुटओवर ब्रिज की चौड़ाई बढ़ाने के साथ स्वचालित इलेक्ट्रिक सीढ़ियां (एसकेलेटर) लगाने का भी प्रस्ताव है। रेल सूत्रों के अनुसार दोनों स्टेशनों के विकास के प्रस्ताव को हरी झंडी मिल चुकी है। स्टेशनों के विकास संबंधी डिजाइन मिलते ही रेलवे स्टेशनों के विकास कार्य को तत्काल प्रभाव से शुरू कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed