फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The knowledge of children will be tested by the divisional examination

मंडलीय परीक्षा से परखा जाएगा बच्चों का ज्ञान

Sun, 06 Nov 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
The knowledge of children will be tested by the divisional examination
मंडलीय परीक्षा से परखा जाएगा बच्चों का ज्ञान
विज्ञापन

सतीश शर्मा
धामपुर। मुरादाबाद मंडल के सभी जिलों में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से संचालित कक्षा एक से पांच तक छात्र-छात्राओं का शिक्षा का स्तर जानने के लिए 10 नवंबर को परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। जिले के 1743 स्कूलों में करीब एक लाख 60 हजार बच्चे पंजीकृत हैं। यह परीक्षा 11 बजे से एक बजे तक संपन्न होगी।
परीक्षा के लिए न्याय पंचायत स्तर के स्कूलों में ड्यूटी लगाई जाएगी। व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए 3600 लेखपालों और अमीनों को बतौर पर्यवेक्षकों के रूप में लगाया जाएगा। बीएसए जयकरन सिंह यादव ने बताया कि मुरादाबाद मंडल के कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह के आदेश पर मंडल के सभी पांचों जिलों मुरादाबाद, बिजनौर, रामपुर, संभल और अमरोहा में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से संचालित स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं के शिक्षा का लेबल जाने को 10 नवंबर को एक साथ एही समय में परीक्षा का आयोजन कराया जा रहा है। कमिश्नर के आदेश पर विभाग के अधिकारियों की ओर से परीक्षा को पारदर्शी ढंग संपन्न कराने की तैयारी शुरू कर दी गई है। परीक्षा स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों को ही करानी है, लेकिन उनकी ड्यूटी न्याय पंचायत के दूसरे स्कूल में लगाई जाएगी।
विज्ञापन

एक स्कूल में लेखपालों और अमीनों को पर्यवेक्षकों के रूप तैनात किया जा रहा है। पर्यवेक्षकों का कार्य 10 नवंबर को सवेरे नौ बजे ब्लाक संसाधन केंद्रों से परीक्षा प्रश्नपत्रों को बीआरसी से लेकर संबंधित स्कूलों में पहुंचना और परीक्षा संपन्न होने के बाद उत्तर पुस्तिकाओं को अपने सामने ही सील करा कर संबंधित ब्लॉक संसाधन केंद्र पर जमा कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी जिलों में एक जैसा होगा प्रश्नपत्रों का प्रारूप
बीएसए ने बताया कि छात्र-छात्राओं को प्रश्नपत्रों पर ही उत्तर देने होंगे। अलग से कोई उत्तर पुस्तिका नहीं दी जाएगी। मंडल के सभी स्कूलों में प्रश्नपत्रों का प्रारूप एक जैसा होगा। जो मुरादाबाद मंडल के कमिश्नर स्तर से छपवाकर स्कूलों में उपलब्ध कराए जाएंगे। पर्यवेक्षकों के रूप में ड्यूटी लगाने के लिए संबंधित परगनों के उप जिलाधिकारियों से लेखपालों और अमीनों के नामों की सूची मांगी गई है। ड्यूटी बिजनौर सीडीओ स्तर से लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed