फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The health department sealed the hospital from where the child was sold

Bijnor News: जहां से बेचा था बच्चा, स्वास्थ्य विभाग ने सील किया अस्पताल

Mon, 01 Sep 2025 11:48 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 01 Sep 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
The health department sealed the hospital from where the child was sold
बिजनौर/नूरपुर। कस्बे के एसआर हेल्थकेयर से डॉक्टरों ने नवजात को बेच दिया था। शिकायत के 11 दिन बाद स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए अस्पताल को सील कर दिया है। टीम को अस्पताल में सर्जरी करने के सबूत मिले हैं।
विज्ञापन

नूरपुर स्थित एसआर हेल्थकेयर आयुर्वेदिक एवं यूनानी कार्यालय में डॉ. जावेद के नाम से पंजीकृत था। यहां सिर्फ डॉक्टर को परामर्श देने का अधिकार था। लेकिन, नियमों की अनदेखी कर यहां सर्जरी भी की जा रही थी। अगर, यहां से बच्चा चोरी नहीं होता तो बीएएमएस डॉक्टर द्वारा सर्जरी करने की पोल नहीं खुलती। डॉ. राजेंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि सीएमओ कार्यालय में अस्पताल कोई पंजीकरण नहीं था। जबकि, सर्जन एवं एलोपैथिक दवाई देने की गतिविधि चल रही थी। सोमवार को आयुर्वेदिक एवं यूनानी कार्यालय और स्वास्थ्य विभाग की टीम हॉस्पिटल पहुंची। यहां टीम को सर्जरी टेबल, दवाइयां, ड्रिप हेंगर सहित अन्य सबूत मिले। जिसके बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए अस्पताल सील कर दिया। इस मौके पर आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. राकेश कुमार, डिप्टी सीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद विश्वकर्मा, डीपीएम सुरेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

यह था मामला
हीमपुर दीपा के गांव छोईया नंगली निवासी दंपती के नवजात शिशु को अस्पताल संचालक ने करीब साढ़े तीन माह पहले बेच दिया था। नवजात शिशु को माता पिता लेने के लिए इधर उधर भटकते रहे। लेकिन, कोई सफलता हाथ नहीं आई। जिसके बाद पीड़ित दंपती पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह से मिला। प्रसूता रुकमेश के ऑपरेशन की जांच कराने बात कही। बच्चा बेचने के मामले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। अभी 12 अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी होना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिले में बिना पंजीकरण चल रहे क्लीनिकों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। आगे भी कार्रवाई जारी रहेगा। अप्रशिक्षित डॉक्टर अपने क्लीनिक बंद कर दें।
डॉ. कौशलेंद्र सिंह, सीएमओ, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed