{"_id":"6555051d7d34ec1b750212eb","slug":"the-gates-of-amangarh-opened-24-tourists-did-jungle-safari-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-14314-2023-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: खुल गए अमानगढ़ के द्वार, 24 पर्यटकों ने की जंगल सफारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: खुल गए अमानगढ़ के द्वार, 24 पर्यटकों ने की जंगल सफारी
विज्ञापन
अमानगढ़ में पर्यटकों को जंगल सफारी के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना करते डीएम अंकित कुमार अग्रवाल।
- डीएफ अंकित अग्रवाल और डीएफओ ने दिखाई हरी झंडी
- बुधवार से अमानगढ़ पर्यटकों के लिए खोल दिया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
रेहड़ (बिजनौर)। अमानगढ़ के द्वार बुधवार को पर्यटकों के लिए खोल दिए गए। डीएम अंकित अग्रवाल और डीएफओ अरुण सिंह ने हरी झंडी दिखाकर पर्यटकों को जंगल सफारी के लिए रवाना किया। पहले दिन कुल 24 पर्यटकों ने अमानगढ़ की सैर की।
बुधवारको अमानगढ़ के रेंज कार्यालय परिसर केहरीपुर में दूसरे पर्यटन सत्र का शुभारंभ हुआ। डीएम बिजनौर अंकित कुमार अग्रवाल ने बुकिंग कार्यालय और अमानगढ़ प्रवेश द्वार का फीता काटकर शुरुआत की। हरी झंडी दिखाकर पर्यटकों को जंगल सफारी के लिए रवाना किया। एसडीओ बिजनौर ज्ञान सिंह ने डीएम को अमानगढ़ रेंज के इतिहास और रेंज में वन्य जीवों की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया।
डीएम ने अखिल भारतीय बाग गणना-2022 पुस्तिका का विमोचन किया। इसके साथ ही बाघ और गुलदार मित्रों को स्मृति चिह्न भी भेंट किए। इस अवसर पर एसडीएम धामपुर मोहित कुमार, एसडीओ ज्ञान सिंह, एसडीओ नजीवाबाद अंशुमान मित्तल, रेंजर खुशबू उपाध्याय सहित अमानगढ़ रेंज का स्टाफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन
चार जिप्सियों से 24 पर्यटकों ने की जंगल सफारी
एसडीओ ज्ञान सिंह ने बताया कि पहले दिन जंगल सफारी के लिए चार रसीदें कटी। पहली रसीद धामपुर के अजय कुमार, दूसरी शेरकोट के मोहम्मद रशीद, तीसरी अफजलगढ़ के मोहम्मद आमिर और मोहम्मद असगर की काटी गई। चार जिप्सियों से 24 पर्यटक जंगल सफारी करने पहुंचे।
डीएफओ के दल को दिखा बाघ
पर्यटकों के दल को आगे रवाना करने के बाद पीछे डीएफओ अरुण सिंह, रेंजर खुशबू उपाध्याय भी अपनी टीम के साथ जंगल सफारी पर निकले। बीच रास्ते से वापस लौटते समय एक नाले में टीम को बाघ बैठा दिखाई दिया। पर्यटन सत्र के पहले ही दिन बाघ दिखने से सभी उत्साहित नजर आए। वहीं, पर्यटकों ने लौटकर वन विभाग के अफसरों को बताया कि जंगल सफारी काफी उत्साहित करने वाली है। तमाम वन्य जीव उन्हें दिखाई दिए।