फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The flow of the Ganges is directly colliding with the embankment of the barrage, increasing the danger.

Bijnor News: बैराज के तटबंध से सीधे टकरा रही है गंगा की धारा, खतरा बढ़ा

Sat, 22 Aug 2026 01:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
The flow of the Ganges is directly colliding with the embankment of the barrage, increasing the danger.
बिजनौर में बैराज के तटबंध पर बाढ़ निरोधी कार्य के लिए चलती जेसीबी। संवाद
बिजनौर। भले ही 40 करोड़ रुपये की लागत से विदेशी तकनीक (एसीबीएम) का इस्तेमाल कर बिजनौर बैराज के तटबंध को मजबूती दी गई मगर खतरा अब भी बना हुआ है। दरअसल तटबंध को गंगा की धारा सीधे टक्कर दे रही है। ऐसे में तटबंध बचाए रखने के लिए धारा की रफ्तार और टक्कर से बचाने के लिए परक्यूपाइन स्टड लगाए जा रहे हैं। पहाड़ मैदानी इलाकों में हो रही बारिश से गंगा में उफान है। बिजनौर बैराज से गंगा में 119800 क्यूसेक पानी बहकर निकल रहा है जबकि जलस्तर 218.60 बना हुआ है। यह जलस्तर खतरे के निशान से 1.40 मीटर दूर है। उधर गंगा में सिल्ट जमा होने से धारा के बहने का दायरा 150 मीटर से सिमटकर 50 मीटर पर आ गया है। गंगा की धारा का झुकाव और घुमाव ठीक उसी जगह पर हो रहा है, जहां पिछले साल तटबंध टूटने से बाल-बाल बचा था।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के अफसरों का कहना है कि गंगा तटबंध को सीधे टक्कर दे रही है। तटबंध के अंदर की तरफ गंगा ने कटान कर दिया है। इसके चलते एसीबीएम तकनीक से बिछाई गई सीमेंट-कंक्रीट से भरी तिरपालनुमा संरचना लॉन्च हो गई है। यानी जिसे दूर तक बिछाया गया था, वह गहराई की तरफ सीधी हो चुकी है। ऐसे में कई जगह तटबंध की इस संरचना में दरार भी पड़ चुकी है।
विज्ञापन

तटबंध की सुरक्षा में जुटे 200 मजदूर, 50 मीटर के दायरे में दो पैनल क्षतिग्रस्त : शुक्रवार को डीएम जसजीत कौर, एसडीएम और सिंचाई विभाग के अफसरों ने तटबंध का मुआयना किया। इसके बाद गंगा की धारा का रौद्ररूप देखते हुए तटबंध के सुरक्षा कार्य में 150 से 200 मजदूर लगाए गए। मजदूर कट्टों में मिट्टी भरकर गंगा में डाल रहे हैं। परक्यूपाइन स्टड तैयार कर उनमें पेड़ बांधकर पानी के बहाव वाले स्थान पर डाले जा रहे हैं, ताकि गंगा की तेज धारा का दबाव कम किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के उप प्रभागीय अधिकारी ओमकार सिंह ने बताया कि गंगा के पानी की टक्कर से 50 मीटर की दूरी में दो पैनल क्षतिग्रस्त हुए हैं। धारा को दूसरी ओर मोड़ने के लिए बल्ला क्रेट विधि से कार्य कराया जा रहा है।

बिजनौर में बैराज के तटबंध पर बाढ़ निरोधी कार्य के लिए चलती जेसीबी। संवाद

बिजनौर में बैराज के तटबंध पर बाढ़ निरोधी कार्य के लिए चलती जेसीबी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed