फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The flood of faith rose on the banks of Bhagirathi

भागीरथी के तट पर उमड़ा आस्था का सैलाब

Tue, 12 Nov 2019 10:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
The flood of faith rose on the banks of Bhagirathi
भागीरथी के तट पर उमड़ा आस्था का सैलाब
विज्ञापन

विदुुरकुटी। भागीरथी के तट पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। करीब आठ लाख श्रद्घालुओं ने गंगा में डुबकी लगाकर पुण्यलाभ कमाया। सोमवार आधी रात से ही गंगा के तट पर हर-हर गंगे के जयकारे शुरू हो गए। मेले में हर साल की तरह भारी भीड़ उमड़ी रही। मंगलवार दोपहर बाद श्रद्धालु मेले से लौटने लगे। कई जगह जाम से निपटने के लिए पुलिस को भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
कार्तिक पूर्णिमा पर विदुर कुटी के आगे गंगा तट पर हर साल मेला लगता है। इस मेले में बड़ी तादाद में श्रद्घालु तंबुओं का शहर बनाकर रहते हैं। पिछले कई दिन से श्रद्घालु मेले में अपने वाहनों के साथ पहुंच रहे थे। सोमवार रात मेले में कहीं डेरा लगाने के लिए जगह नहीं मिल रही थी। सोमवार रात 12 बजे से पहले बड़ी तादाद में श्रद्धालु गंगा तट पर पहुंच गए। 12 बजे से श्रद्घालुओं ने गंगा में डुबकी लगानी शुरू कर दी। हर हर गंगे के जयकारे गूंजने लगे। रात 12 बजे से शुरू हुआ स्नान दिन भर चलता रहा। मंगलवार को सुबह होते ही गंगा के तट पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सवेरे से ही श्रद्धालु स्नान करने के लिए तट पर तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान करने के बाद पूजा अर्चना की व खिचड़ी भी खाई और खिचड़ी दान भी की। हर साल की तरह इस बार भी गंगा मेले में भारी भीड़ रही। जिला पंचायत अभियंता कपिलदेव ने बताया कि इस बार करीब आठ लाख श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाकर पुण्यलाभ कमाया। मंगलवार दोपहर बाद श्रद्धालु मेले से लौटने लगे। कुछ श्रद्धालु अभी भी मेले में रुके हैं, जो बुधवार को रवाना होंगे। एक साथ श्रद्धालुओं के मेले से लौटने के कारण कई जगह जाम लग गया। शाम तक श्रद्धालुओं का मेले से लौटते का सिलसिला जारी रहा। जाम खुलवाने में पुलिसकर्मियों को भी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

बच्चों के हुए मुंडन
विदुर कुटी व गंगा बैराज पर लगे मेले में श्रद्धालुओं ने बच्चों के खूब मुंडन कराए। गंगा मेले में बच्चों का मुंडन कराना शुभ माना जाता है। बैंड बाजे के साथ बच्चों के मुंडन हुए। मेले में हर तरफ मुंडन होते दिखाई दे रहे थे। उनके पास बैंडबाजे बज रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर के किए दर्शन
विदुर कुटी गंगा मेले से लौट रहे श्रद्धालुओं ने विदुर कुटी पर रुक कर मंदिर के दर्शन भी किए। दर्शन करने वालों की वहां भीड़ लगी हुई थी। विदुर कुटी वह स्थान है जहां भगवान श्रीकृष्ण ने दुर्योधन के 56 भोग को त्यागकर महात्मा विदुर के पास आकर बथुए का साग खाया था।

मेले में की जमकर खरीदारी
मेले के आखिरी दिन मीना बाजार में महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी। महिलाओं ने घर जाने से पहले जमकर खरीदारी की और जरूरी सामान खरीदा। बच्चों के लिए खिलौने व अन्य सामान भी खरीदकर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed