{"_id":"63d1454851039523af4e47d7","slug":"the-first-show-of-the-film-pathan-began-amid-high-security-in-bijnor-2023-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुआ पठान फिल्म का पहला शो, अलर्ट रहे अफसर, सिनेमाघरों पर तैनात रहा पुलिसबल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुआ पठान फिल्म का पहला शो, अलर्ट रहे अफसर, सिनेमाघरों पर तैनात रहा पुलिसबल
Wed, 25 Jan 2023 08:36 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 25 Jan 2023 08:36 PM IST
सार
Bijnor News : कड़ी सुरक्षा के बीच पठान फिल्म का पहला शो शुरू हुआ। इस दौरान पुलिस अफसर अलर्ट रहे और सिनेमाघरों पर पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
बिजनौर पुलिस।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में विरोध की आशंकाओं के बीच बुधवार को आखिरकार पठान फिल्म का पहला शो शुरू हुआ। इस दौरान पुलिस का कड़ा सुरक्षा घेरा रहा। हालांकि कोई विरोध या प्रदर्शन नहीं हुआ।
विज्ञापन
बुधवार को सुबह से ही बिजनौर शहर में शॉपिंग मॉल के बाहर पुलिस तैनात कर दी गई थी। पठान फिल्म के सभी शो शांतिपूर्ण ढंग से चले। सिनेमा संचालकों ने पुलिस अफसरों को पत्र देकर सुरक्षा दिलाने की मांग की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई। मॉल के बाहर शाम ढलने तक पुलिसकर्मी तैनात रहे।
विज्ञापन
बता दें कि पिछले कई दिनों से अलग-अलग संगठन पठान फिल्म का विरोध कर रहे थे। सोशल मीडिया पर बाकायदा बायकॉट भी किया गया। विरोध प्रदर्शन की आशंकाओं के चलते ही पुलिस तैनात की गई। सुरक्षा कारणों के चलते सीओ अनिल कुमार और कोतवाल ने भी मौके का जायजा लिया। 30 जनवरी तक इस फिल्म के सभी शो पहले ही बुक हो चुके हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: कौन है शाहिद मंजूर: लखनऊ हादसे से सुर्खियों में आया नाम, पढ़ें राजनीति सफर से परिवार तक के बारे में सब कुछ
सीओ सिटी अनिल कुमार ने बताया कि सिनेमा संचालकों की ओर से सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए पुलिस की तैनाती की मांग रखी गई थी। जिसके चलते सिनेमा के बाहर पुलिस की तैनाती की गई। हालांकि कोई विरोध प्रदर्शन नहीं हुआ है। शांतिपूर्ण तरीके से सभी शो चले हैं।
यह भी पढ़ें: UP: आकर्षण का केंद्र बना मंत्री संजीव बालियान का गांव, सेल्फी लेने पहुंच रहे लोग,तस्वीरें देख आप भी कहेंगे वाह