अचानक सुर्खियों में आए शाहिद मंजूर (66) लंबे समय से राजनीति में हैं। शाहिद मंजूर लगातार तीन बार विधायक चुने गए थे। अब वह चौथी बार विधायक हैं। आइए जानते हैं कि आखिर वो सुर्खियों में क्यों आए हैं।
लखनऊ में हुआ हादसा
लखनऊ के हजरतगंज में जो पांच मंजिला इमारत गिरी है, वह बिल्डिंग तो फहद यजदानी बिल्डर ने बनाई थी, मगर यह जमीन पूर्व कैबिनेट मंत्री और फिलहाल किठौर से सपा विधायक शाहिद मंजूर की हिस्सेदारी है। जमीन इनके भतीजे तारिक के नाम है।
2 of 9
पूर्व कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर
- फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि इसमें दो फ्लैट शाहिद मंजूर को भी मिले हैं। हालांकि उनके परिवार का कोई सदस्य हादसे के वक्त वहां नहीं था।
3 of 9
शाहिद मंजूर ने पेंट हाऊस बनवाया था
- फोटो : अमर उजाला
इस मामले में मेरठ एसओजी ने मंगलवार देर रात शाहिद मंजूर के बेटे नवाजिश को हिरासत में ले लिया। देर रात उन्हें लेकर पुलिस लखनऊ रवाना हो गई।
4 of 9
सपा नेता शाहिद मंजूर
- फोटो : अमर उजाला
नवाजिश ने बताया कि 17 साल पहले इस जमीन पर यजदानी बिल्डर से करार हुआ था। इस पर बिल्डिंग बिल्डर ने बनाई थी, जिसमें से दो फ्लैट उनको भी दिए थे।
5 of 9
लखनऊ में गिरी पांच मंजिला इमारत
- फोटो : अमर उजाला
एक फ्लैट में उनके पिता और एक में उनकी बहन भी रही हैं। जब सरकारी आवास मिल गया तो दोनों वहां से चले गए। नौ माह से वहां कोई नहीं रह रहा है। इस दौरान एसओजी कार्यालय पर नवाजिश के समर्थक भी मौजूद रहे।