फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The first batch of 500 blankets sold from the factory

500 कंबल की पहली खेप कारखाने से बिकी

Thu, 26 Nov 2020 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2020 12:08 AM IST
विज्ञापन
The first batch of 500 blankets sold from the factory
नजीबाबाद की कंबल फैक्ट्री में तैयार किए गए कंबल दिखाते कर्मचारी। - फोटो : NAZIBABAD
नजीबाबाद। दो दशक बाद कंबल कारखाने में बने कंबल की बाजार बिक्री शुरू हो गई है। 500 कंबलों की पहली खेप जरूरतमंदों के लिए बिजनौर के जनप्रतिनिधि ने कंबल कारखाने से प्राप्त की।
विज्ञापन

कंबल कारखाने नजीबाबाद में दो दशक के बाद छह माह पूर्व कंबल बनाने का काम शुरू हुआ था। खादी ग्रामोद्योग विभाग के उपाध्यक्ष गोपाल अंजान ने कारखाने में कंबल निर्माण शुरू कराने के बाद अब कंबलों की बाजार बिक्री का बीड़ा उठाया है। कंबल कारखाने के प्रबंधक राम कवांर ने बताया कि कंबल कारखाने में दो हजार से अधिक कंबल निर्माण किए जा चुके हैं। बिजनौर के एक जनप्रतिनिधि ने नजीबाबाद कारखाने से जरूरतमंदों को बांटने के लिए 500 कंबल खरीदे हैं। सर्वोदय ग्रामोद्योग संस्थान सीतापुर ने भी 300 कंबल कारखाने से मंगाए हैं।
विज्ञापन

प्रबंधक के अनुसार कंबल कारखाने में ग्रे बैरक, सादा चैक, रंगीन चैक और गोल्डन प्लेन कंबल का निर्माण किया जा रहा है। रंगीन चेक कंबल का मूल्य 571 रुपये, सादा चेक कंबल का मूल्य 463 रुपये, गोल्डन प्लेन कंबल का मूल्य 444 रुपये और ग्रे बैरक कंबल का मूल्य 413 रुपये प्रति कंबल है। कंबल कारखाने के प्रबंधक राम कवांर, बाबूराम और सोना के निर्देशन में वर्तमान सत्र में पांच हजार कंबल निर्माण किए जाने हैं। एक हजार कंबल कारखाने में वर्तमान वित्तीय वर्ष में तैयार किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed