फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The farmer's son attempted suicide

Bijnor News: किसान के बेटे ने किया आत्मदाह का प्रयास

Wed, 18 Dec 2024 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
The farmer's son attempted suicide
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नगीना (बिजनौर)। ग्राम हरगांव चांदन में खेत में 132 केवी का विद्युत टाव लगवाने पहुंचे नायब तहसीलदार की किसान के साथ जमकर नोक-झोक हुई। किसान के पुत्र ने अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया। किसानों ने किसी तरह उसे बचाया। इसके बाद किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने नायब तहसीलदार पर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए धरने पर बैठ गए।
ग्राम हरगांव चांदन में किसान मूलचंद के खेत पर विद्युत निगम की ओर से 132 केवी का विद्युत टावर लगाने का प्रयास पिछले तीन साल से चला आ रहा है। हर बार किसान और किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं के विरोध के चलते यह कार्य नहीं हो पा रहा था।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह विद्युत निगम के कर्मचारी नायब तहसीलदार राजकुमार और पुलिस के साथ गांव पहुंचे और किसान के खेत पर टावर लगाने की बात करने लगे। इस दौरान नायब तहसीलदार और किसान मूलचंद की बहस हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि नायब तहसीलदार के व्यवहार से क्षुब्ध होकर किसान के पुत्र शेखर ने अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। वहां मौजूद थानाध्यक्ष हरिओम सिंह चौहान और ग्रामीणों ने उसे आग लगाने से पूर्व ही बचा लिया गया।
n सरकारी काम में बाधा डालना सही नहीं : एसडीएम मांगेराम चौहान का कहना है कि नायब तहसीलदार विद्युत निगम की टीम के साथ किसान मूलचंद के खेत पर लगने वाले विद्युत टावर की बात करने गए थे। उनका कहना है कि सरकारी काम में बाधा डालना उचित नहीं है।

n जबरन खंभा लगा रहे बिजली अफसर : किसान मूलचंद का कहना है कि जब उसने नायब तहसीलदार से उसके घेर के पास विद्युत पोल न लगाने की गुजारिश की तो उन्होंने यही खंभा गड़ेगा, यह कहकर धमकी दी। नायब तहसीलदार ने खंभा लगवाने के लिए जबरदस्ती उसके खेत में खड़ी ईख की फसल भी कटवाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed