{"_id":"67b8cc373737ce17960f2b8e","slug":"the-farmers-son-attempted-self-immolation-outside-the-dm-office-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-143560-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: किसान के बेटे ने डीएम कार्यालय के बाहर किया आत्मदाह का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: किसान के बेटे ने डीएम कार्यालय के बाहर किया आत्मदाह का प्रयास
Sat, 22 Feb 2025 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sat, 22 Feb 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर कलक्ट्रेट में आत्मदाह का प्रयास करने किसान विनीत। संवाद
- फोटो : प्रदर्शन करते बैंक कर्मी।
बिजनौर। खेती की जमीन से अवैध कब्जा नहीं हटने से आहत होकर भेरारा निवासी किसान गिरीश के बेटे विनीत ने डीएम कार्यालय के बाहर आत्मदाह का प्रयास किया। उसने अपने ऊपर पेट्रोल उडेल लिया था और आग लगा ली। कर्मचारियों ने तुरंत आग बुझाकर उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
शहर कोतवाली के गांव भरेरा निवासी किसान गिरीश कुमार का अपने ही परिवार और जमीन में सहखातेदारों से विवाद चल रहा है। गिरीश का आरोप था कि सह खातेदारों ने उनकी जमीन की मेढ़ तोड़कर अवैध कब्जा कर लिया है। पुलिस कार्रवाई करने के बजाए मामला राजस्व विभाग का बताते रही है। किसान ने प्रशासन से भी तमाम बार गुहार लगाई लेकिन उसका जमीन का विवाद सुलझ नहीं सका। सरकारी कार्यालय के चक्कर काटकर थक चुका गिरीश का बेटा विनीत शुक्रवार को प्रार्थना पत्र लेकर बिजनौर कलक्ट्रेट पहुंचा।
वहां डीएम को प्रार्थना पत्र दिया और कार्यालय से बाहर निकलते ही जेब में लाई छोटी बोतल से पेट्रोल छिड़क लिया। आग भी लगा ली, उसे देख वहां मौजूद कर्मचारियों ने तुरंत ही आग बुझा दी और विनीत को पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल पीड़ित किसान के बेटे से पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
मेरे पास पहली बार ही वह शिकायत लेकर आया था। कर्मचारियों ने समय रहते उसे बचा लिया। उसकी समस्या सुनी गई। एसडीएम सदर और शहर कोतवाल को मामले की जांच कर कार्रवाई के लिए कहा गया है।
-जसजीत कौर, डीएम बिजनौर