फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The dead body of a person missing since 15 days was found in a canal in Neendadu.

Bijnor News: नींदडू - 15 दिन से लापता व्यक्ति का शव नहर में मिला

Fri, 03 Feb 2023 09:09 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 03 Feb 2023 09:09 PM IST
विज्ञापन
The dead body of a person missing since 15 days was found in a canal in Neendadu.
- फेरी लगाकर मंजन व चूरन बेचने का कार्य करता था जयपाल सिंह उर्फ बंटू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नींदडू। 15 दिन पहले लापता हुए गांव पाडली मांडू निवासी व्यक्ति का शव शुक्रवार को राष्ट्रीय राज्य मार्ग के किनारे नहर में मिला। घटना से उसके परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गांव पाडली मांडू निवासी जसपाल सिंह उर्फ बंटू (42) गांवों में फेरी लगाकर मंजन व चूरन आदि बेचने का कार्य करता था। 20 जनवरी को वह अपने घर से फेरी करने के लिए निकला था। शाम तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी सभी संभावित स्थानों पर तलाश की। चौकी प्रभारी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि 23 जनवरी को जसपाल सिंह की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। शुक्रवार सवेरे पुलिस को धामपुर-नूरपुर राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर गांव सरकथल माधो के आगे पुलिया के पास नहर में शव पड़ा होने की सूचना मिली।
विज्ञापन

करीब 8.30 बजे पूर्वांह पुलिस मौके पर पहुंची तथा सिर की ओर से पानी में पड़े शव को बाहर निकाला। फेरी के सामान का बैग पास ही पड़ा मिला। सूचना पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव की पहचान जसपाल सिंह बंटू के रूप में की। जसपाल सिंह बंटू की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed