फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The dead body of a girl who jumped into the nutritional canal was found, there is no clue of Moradabad's teenager

Bijnor News: पोषक नहर में कूदी युवती का शव मिला

Wed, 07 Jun 2023 12:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 07 Jun 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
The dead body of a girl who jumped into the nutritional canal was found, there is no clue of Moradabad's teenager
धामपुर में पारूल का नहर से शव बरामद होने के बाद विलखते परिजन
- मुरादाबाद के लिए खास - चार दिन पूर्व युवती ने नहर में लगाई थी छलांग, 24 जून को होनी थी शादी
विज्ञापन

- कालागढ़ में रामगंगा में डूबे किशोर की दूसरे दिन भी तलाश जारी




संवाद न्यूज एजेंसीधामपुर/कालागढ़ (बिजनौर)। चार दिन पहले गांव भज्जावाला के निकट से गुजर रही रामगंगा पोषक नहर में कूदी युवती का मंगलवार को घटना स्थल से करीब चार किमी दूर शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उधर, कालागढ़ में सोमवार को रामगंगा डूबे मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र के गांव निवासी किशोर की दूसरे दिन भी तलाश जारी रही।

चार दिन पहले फूलबाग कॉलोनी निवासी हरिया सैनी की 21 वर्षीय पुत्री पारूल सैनी ने पोषक नहर में छलांग लगा दी थी। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस गोताखोरों की मदद से नहर से युवती की तलाश कर रही थी। मंगलवार को पारूल का शव स्योहारा मार्ग स्थित गोरा-बादल पुलिस चौकी के निकट नहर से बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। कोतवाल माधो सिंह बिष्ट का कहना है कि परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई जा रही है। पारूल की 24 जून को बिजनौर क्षेत्र के गांव शाहपुर निवासी रिंकू सैनी से शादी होने वाली थी। दो माह पहले पारूल का रिंकू से रिश्ता हुआ था।
विज्ञापन


नहीं लगा शिवांग का सुराग, तलाश में जुटे गोताखोर
कालागढ़। रामगंगा नदी में डूबे किशोर की तलाश मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रही। रामगंगा नदी में सोमवार को पांच युवक नहा रहे थे। इसी दौरान 17 वर्षीय शिवांग डूब गया। सोमवार रात तक पुलिस एवं परिवार वालों ने किशोर की नदी में तलाश की। रामगंगा बांध से पानी की निकासी भी दो घंटे के लिए बंद कर दी गई। सारी रात कालागढ़ से हरेवली तक नदी में किशोर की तलाश जारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को पुलिस ने एक बार फिर बांध प्रशासन से पानी की निकासी बंद कराई। पुलिस एवं गोताखोर नदी में किशोर की तलाश कर रहे हैं। बांध के अधिशासी अभियंता नीरज कुमार त्यागी ने बताया कि उच्च अधिकारियों के आदेशों पर बांध से दो घंटे के लिए पानी की निकासी रोक दी गई है। इस दौरान विद्युत उत्पादन भी बंद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed