{"_id":"5ee50ff98ebc3e42c31745ff","slug":"the-condition-of-afzalgarh-jaspur-road-is-disturbed-bijnor-news-mrt48629524","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफजलगढ़-जसपुर मार्ग का हाल बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफजलगढ़-जसपुर मार्ग का हाल बेहाल
विज्ञापन
अफजलगढ़-जसपुर मार्ग का हाल बेहाल
अफजलगढ़। अफजलगढ़-जसपुर मार्ग पर गांव उधोवाला के बीच मार्ग की हालत खस्ता व बदहाल होने से वाहनों तथा राहगीरों को आवागमन में भारी समस्या से जूझना पड़ता रहा है। ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों से सड़क की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है।
प्रेमराज सिंह, विजयपाल सिंह, संजीव, गिरवर सिंह, जितेंद्र सिंह और खूब सिंह आदि का कहना है कि सड़क में गहरे गड्ढे हो गए हैं। इससे आवागमन मे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार सुबह हुई वर्षा से सड़क पर एक फुट पानी भर गया है। इससे सड़क में मौजूद गड्ढो का अंदाजा न होने से वाहन खासकर बाइक व स्कूटी पानी भरे गड्ढों में गिरने से कई लोग चोटिल भी हो गए। इसके अलावा सड़क पर पानी खड़े रहने से साइकिल सवार तथा पैदल राहगीरों सहित मवेशियों का चारा लेकर आने जाने के दौरान ग्रामीणों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों अधिकारियों से खस्ताहाल मार्ग की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है। सहायक अभियंता राजीव गौतम ने बताया कि यह मार्ग उनके हैंड ओवर नहीं हुआ है। मार्ग हैंड ओवर होने के बाद मरम्मत कराई जाएगी।