फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The condition of 125 roads in the district will improve with Rs 25 crore, approval received

Bijnor News: 25 करोड़ से सुधरेगी जिले की 125 सड़कों की हालत, मिली मंजूरी

Wed, 11 Oct 2023 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Oct 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
The condition of 125 roads in the district will improve with Rs 25 crore, approval received
- शासन को भेजे गए थे करीब 250 सड़कों के प्रस्ताव
विज्ञापन

- ऑन कैमरा सड़कों की हालत परखने के बाद मिली मंजूरी

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर/हल्दौर। जिले की 125 सड़कों की विशेष मरम्मत के लिए प्रस्तावों को मंजूरी मिल गई है। करीब 25 करोड़ की लागत से सड़कों की हालत सुधारी जाएगी। इसके लिए निविदाएं भी मांग ली गई हैं।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस बार दीपावली से पहले सड़कों को गड्ढामुक्त करने का लक्ष्य तय किया है। ऐसे में लोक निर्माण विभाग की ओर से जिले की 250 सड़कों की विशेष मरम्मत के लिए प्रस्ताव भेजे गए थे। प्रस्तावों की हकीकत परखने के लिए सड़कों की हालत को ऑन कैमरा देखा गया। अवर अभियंताओं ने ऑन लाइन आकर शासन में बैठे अफसरों को सड़क की हालत दिखाई। इसके बाद ज्यादा खराब हो चुकी सड़कों के प्रस्ताव को मंजूरी मिली।
विज्ञापन

जिले में 125 सड़कों की विशेष मरम्मत के लिए मंजूरी मिली है। जिससे करीब 150 किलोमीटर लंबी सड़कों को सुधारा जाएगा। इस बार यह भी प्राथमिकता में रखा गया है कि पूरी सड़क की मरम्मत करने के बजाए वहां विशेष मरम्मत की जाए, जहां ज्यादा खराब स्थिति है।
विज्ञापन
विज्ञापन



शेरपुर कल्याण मार्ग पर सफर करना बेहद मुश्किल
बिजनौर-मुरादाबाद हाईवे स्टेट पर स्थित अट्टे वाले बाबा मंदिर से शेरपुर कल्याण, माड़ी, पुट्ठा, मंडोराजट, फरीदपुर सधीरन आदि गांवों काे जाने वाला सात किलोमीटर लंबा मार्ग करीब चार वर्षों से बदहाल है। गहरे गड्ढे हो गए हैं। शेरपुर कल्याण के ग्राम प्रधान हेमेंद्र सिंह ने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले बीमार मलखान सिंह को बाइक पर बैठाकर परिजन उपचार के लिए ले जा रहे थे। गड्ढे के कारण रास्ते में तेज झटका लगा और मलखान की मौत हो गई।

इन रास्तों में भी गड्ढे ही गड्ढें
हल्दौर से कूकड़ा इस्लामपुर, बूढ़े बाबा मठ के निकट से गांव नांगलजट, बालकिशनपुर चौराहे से दारानगर गंज और रेलवे फाटक से गांव अम्हेड़ा की ओर जाने वाला मार्ग कई वर्षों से बदहाल हैं। इन मार्गों से जाने वाले वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और कुछ दुपहिया वाहन चालकों की बाइक फिसलने से गिरकर चोटिल हो चुके है।



गड्ढा मुक्त अभियान में पचास फीसदी काम हो चुका है। गांव देहात की सड़कों के लिए भेजे गए प्रस्तावों को मंजूरी मिल चुकी है। 125 सड़कों की विशेष मरम्मत के लिए निविदा भी आमंत्रित कर ली गई है। इस बार उच्च अधिकारियों ने ऑनलाइन आकर सड़कों की स्थिति देखी है, जिसमें सबसे खराब सड़कों के प्रस्तावों को मंजूरी मिली है। ...एसके राव, अधिशासी अभियंता लोनिवि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed