{"_id":"6769a2bccecdeff8be072437","slug":"the-car-went-out-of-control-on-the-four-lane-road-after-bees-entered-the-car-bijnor-news-c-27-1-smrt1043-139017-2024-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: मधुमक्खियां कार में घुसने से फोरलेन पर अनियंत्रित हुई कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: मधुमक्खियां कार में घुसने से फोरलेन पर अनियंत्रित हुई कार
Tue, 24 Dec 2024 12:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Tue, 24 Dec 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
मंडावली में फोरलेन पर मधुमक्खियों के हमले से अनियंत्रित हुई कार।(स्रोत-संवाद)
बिजनौर, मंडावली। काशीपुर-हरिद्वार फोरलेन मार्ग पर कार में मधुमक्खियां घुसने से अचानक कार अनियंत्रित हो गई। हादसे में चालक बाल-बाल बचा। मधुक्खियों से बचने के चालक ने गन्ने के खेत में दौड़ लगाई।
काशीपुर-हरिद्वार फोरलेन मार्ग पर गांव औरंगपुर बसंता के निकट एक कार में अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। कार गांव मीरमपुर बेगा निवासी अनिल सागर चला रहे थे। मधुमक्खियों के हमले के बाद कार अनियंत्रित हो गई। कार फोरलेन किनारे खाई में गिरने और क्षतिग्रस्त होने से बाल बाल बची। चालक अनिल सागर ने भी हादसे में बाल बाल बचे। अनिल सागर मधुमक्खियों से बचाव करते हुए कार से बाहर निकले और पास के गन्ने के खेत की ओर दौड़ लगा दी।
आसपास के ग्रामीणों ने बताया कि कार चालक पर मधुमक्खियों ने हमला किया था, जिसके बाद कार चालक गन्ने के खेतों की ओर दौड़ गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार नंबर को सर्च करते हुए कार स्वामी से संपर्क साधा और घटना की जानकारी की। देर शाम तक कार लेने के लिए कोई भी व्यक्ति नहीं पहुंचा।