फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The brother-in-law along with his brother-in-law raped the teenager

Bijnor News: रिश्ते के जीजा ने अपने जीजा के साथ मिलकर किशोरी से किया दुष्कर्म

Mon, 26 Aug 2024 11:17 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
The brother-in-law along with his brother-in-law raped the teenager
धामपुर (बिजनौर)। कोचिंग में पढ़ने गई 16 वर्षीय छात्रा के साथ उसके रिश्ते के जीजा ने अपने जीजा के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने पीडि़ता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसकी पुत्री थाना क्षेत्र के एक महाविद्यालय में बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा है। वह जब तीन अगस्त को धामपुर में एक कोचिंग सेंटर पर ट्यूशन पढ़ने के लिए गई थी। इस दौरान नूरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी रिश्ते के जीजा ने बढ़ापुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी अपने जीजा के साथ उनकी पुत्री को अपने जन्मदिन का बहाना बनाकर कार में बैठा लिया और नहटौर ले गए।
विज्ञापन

नहटौर में आरोपियों ने पहले उनकी पुत्री को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर बेहोश किया और फिर सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी उसे गांव के बाहर छोड़ कर फरार हो गए। इतना ही नहीं आरोपियों ने उनकी पुत्री को रुपयों का लालच दिया और धमकाया कि उसने किसी को बताने का प्रयास किया तो वह बर्बाद कर देंगे। आरोपियों ने पांच अगस्त को उनकी पुत्री को फिर धामपुर बुलाया और आरएसएम कॉलेज के निकट एक व्यक्ति के नए मकान में ले जाकर उसके साथ फिर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पुलिस क्षेत्राधिकारी सरवम कुमार का कहना है कि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों पर पॉस्को अधिनियम के तहत कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed