फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The boy was taken away by a thug, grandfather and uncle ran and rescued him.

Bijnor News: बालक को उठा ले गया गुलदार, दादा-चाचा ने दौड़ कर छुड़ाया

Mon, 08 Jan 2024 12:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 08 Jan 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
The boy was taken away by a thug, grandfather and uncle ran and rescued him.
हीमपुरदीपा क्षेत्र के गांव नाईपुरा के जंगल में गुलदार के हमले में घायल बालक।
हीमपुर दीपा (बिजनौर)। परिजनों के संग खेत पर गए नौ वर्षीय बालक को गुलदार उठा ले गया। बालक की चीख सुनकर दादा, चाचा और अन्य परिवार वाले गुलदार के पीछे दौड़ पड़े और उसके चंगुल से बालक को छुड़ा लिया। इस हमले में बालक गंभीर रूप से घायल हुआ है। जिसका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। बालक की गर्दन, सिर और कंधे पर गहरे जख्म बन गए हैं। दो दिन पूर्व ही क्षेत्र के गांव जोगी औंधा से वन विभाग की टीम ने पिंजरा लगाकर मादा गुलदार और उसके दो शावकों को पकड़ा था।
विज्ञापन

रविवार को क्षेत्र के गांव नाईपुरा में राशिद का परिवार खेत पर गन्ने की छिलाई करने गया। उनके संग राशिद का बेटा यासिर (नौ) भी चल गया। परिवार वाले गन्ना छिलाई करने लगे और यासिर खेत में ही खेलने लगा। इसी दौरान गुलदार ने उस पर हमला कर दिया और यासिर को गन्ने के खेत में खींच ले गया। यासिर की चीख सुनकर उसके दादा किफायत और चाचा समेत अन्य परिजन गुलदार की ओर दौड़ पड़े। शोर करते हुए गुलदार के पीछे दौड़े तो गुलदार कुछ दूर जाकर बालक को छोड़ कर भाग गया।
विज्ञापन

गुलदार कघ्हमले में बालक घायल हो गया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि लेकिन गुलदार के हमले में यासिर के गले, सिर और कंधे पर गहरे जख्म हो गए हैं। चिकित्सकों ने अलग अलग जख्मों पर 40 टांके लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना को लेकर क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने की मांग की है। बता दें कि गुलदार के हमले का यह पहला मामला नहीं है। इससे करीब दो माह पहले घटनास्थल से लगभग एक किमी दूर थाना क्षेत्र के गांव रेहरा मे गुलदार ने जंगल मे खेलते एक किशोर अलफेज (14) पुत्र शमीम पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया था। घटना को लेकर वन विभाग की टीम द्वारा घटनास्थल पर पिंजरा लगा दिया गया था। परंतु गुलदार पकड़ में नहीं आया था। माना जा रहा है कि अब नाईपुरा में बालक पर हमला करने वाला वही गुलदार हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed