{"_id":"6213e1af4287b65dc36cd282","slug":"the-body-of-soldier-ruchi-reached-the-village-performed-the-last-rites-nazibabad-news-mrt577838287","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही रुचि का शव पहुंचा गांव, किया अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही रुचि का शव पहुंचा गांव, किया अंतिम संस्कार
विज्ञापन

नजीबाबाद(बिजनौर)। महिला सिपाही रुचि सिंह का शव लखनऊ से तड़के नजीबाबाद के गांव महावतपुर पहुंचा। गमजदा परिजनों ने परिवार की बिटिया का हरिद्वार में अंतिम संस्कार किया।
तहसील के गांव महावतपुर बिल्लौच निवासी किसान योगेंद्र चौहान की पुत्री रुचि सिंह की प्रेम-प्रसंग के चलते प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हत्या कर शव नाले में फेंक दिया गया था। मामले का खुलासा होने पर हत्यारोपी तहसीलदार पदमेश और उनकी पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। रुचि का भाई शुभम चौहान पोस्टमार्टम के बाद सोमवार की तड़के गांव पहुंचा।
थाना प्रभारी दिनेश गौड़ और क्षेत्रीय दरोगा शव पहुंचने के दौरान गांव में मौजूद थे। शव आते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रुचि के पिता योगेंद्र चौहान और परिजनों ने बिटिया की हत्या कराने वाले तहसीलदार और हत्यारोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिए जाने की गुहार लगाई। वर्तमान ग्राम प्रधान अजय कुमार, पूर्व ग्राम प्रधान धर्मपाल सिंह सहित ग्रामीणों ने योगेंद्र चौहान और परिजनों का ढांढस बंधाया। रुचि सिंह का सोमवार को हरिद्वार में अंतिम संस्कार किया गया।