{"_id":"67aa493d417881816800d967","slug":"the-body-of-a-youth-missing-for-a-week-was-found-in-a-drain-bijnor-news-c-27-1-bij1002-142693-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: एक सप्ताह से लापता युवक का शव नाले में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: एक सप्ताह से लापता युवक का शव नाले में मिला
विज्ञापन
चांदपुर-नूरपुर मार्ग पर नाले में युवक का शव मिलने के बाद मौके पर जमा भीड़। स्रोत पुलिस
- फोटो : जिला अस्पताल में रोते बिलखते परिजन।
बिजनाैर, चांदपुर। चांदपुर नूरपुर मार्ग पर एक पेट्रोल पंप के पास नाले में करीब एक सप्ताह से लापता गांव हल्ला नंगला निवासी सुमित का शव मिला। शव मिलने से परिवार मेंं शादी का माहौल गम में बदल गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
गांव हल्लानंगला निवासी सूरज सिंह का पुत्र सुमित कुमार (30) दो फरवरी को गांव की एक शादी में चांदपुर नूरपुर मार्ग स्थित एक मंडप में आया था। तभी से वह वापस घर नहीं पहुंचा था। उसकी बाइक विवाह मंडप के पास खड़ी मिली थी। सुमित की मां गीता देवी ने पुलिस को लापता होने की तहरीर दी थी। तलाशी के दौरान सोमवार को सुमित का शव चांदपुर नूरपुर मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास नाले में मिला।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। शव मिलने से परिजनों में हड़कंप मच गया। थानाध्यक्ष पुष्कर सिंह मेहरा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने से चलेगा।
विज्ञापन
16 फरवरी को है तहेरी बहन की शादी : सुमित दो भाइयों में छोटा था। बड़े भाई की शादी हो चुकी थी। सुमित की अभी शादी नहीं हुई थी। परिवार में सुमित की तहेरी बहन की 16 फरवरी को शादी होनी है। सोमवार को परिवार के लोग लगन रिश्ता लेकर तहेरी बहन की ससुराल गए हुए थे। परिवार में खुशी का माहौल था। शव मिलने से खुशी गम में बदल गई।
मृतक की मां गीता देवी का कहना है कि पुलिस ने सुमित को तलाश नहीं किया। परिवार के लोग ही उसको तलाश रहे थे। मृतक के मामा आए हुए थे। वह बोले कि चलो लड़के की तलाश करते हैं। वह भी परिजनों के साथ सुमित की तलाश में लग गए थे। तलाश करते समय सोमवार को सुमित का शव चांदपुर नाले में मिला।