फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The aim is to create awareness on the issue of Mathura: Ashutosh

बिजनौर - मथुरा के मुद्दे पर जागरूक करना उद्देश्य : आशुतोष

Tue, 07 Mar 2023 07:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 07 Mar 2023 07:54 AM IST
विज्ञापन
The aim is to create awareness on the issue of Mathura: Ashutosh
- पंजाब नेशनल बैंक के पीछे कपिल कुमार के आवास पर जनजागरण यात्रा का आयोजन
विज्ञापन

फोटो-13
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। शहर में पंजाब नेशनल बैंक के पीछे कपिल कुमार के आवास पर जनजागरण यात्रा का आयोजन हुआ। जिसमें आशुतोष पांडेय महाराज ने कहा कि कृष्ण जन्मभूमि पर ईदगाह का विवादित ढांचा है। ईदगाह में लगे पत्थर भी मंदिर को ही दर्शाते हैं। उनका उद्देश्य मथुरा के मुद्दे पर जन जन को जागरूक करना एवं जनता की आवाज न्यायालय तक पहुंचाना है।

सोमवार को आयोजित जनजागरण यात्रा में आशुतोष पांडेय महाराज ने सबसे पहले भगवान श्रीकृष्ण की आरती की। कार्यक्रम में कपिल कुमार को श्रीकृष्ण जन्मभूमि जागरण अभियान यात्रा का जिला मंत्री मनोनीत किया गया। इसके बाद कहा कि मथुरा नगरपालिका ने भी माना है कि विवादित भूमि पर ईदगाह का कोई सबूत नहीं है। विवादित ढांचे में बनी ईदगाह का विभाग ने बिजली कनेक्शन भी काट दिया है। दस मार्च को न्यायालय में विवाद का फैसला आएगा। उन्हें उम्मीद है कि फैसला श्रद्धालुओं के पक्ष में ही आएगा। आचार्य धर्मेद्र गिरि महाराज ने कहा कि हमारा कार्य धर्म की रक्षा करना है। संतों के सहयोग से कृष्ण जन्म भूमि मुक्त कराएंगे। इस मौके पर मनोज कुमार, नरदेव वशिष्ठ, रजनीश शर्मा, निखिल शर्मा, नितिन गुर्जर, अभिवन चौधरी, संजय प्रधान, शिवा चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed