{"_id":"692ddde559f53473bd0927d1","slug":"terrorists-have-also-been-taking-shelter-on-the-soil-of-bijnor-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-166423-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बिजनौर की धरती पर भी पनाह लेते रहे हैं आतंकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बिजनौर की धरती पर भी पनाह लेते रहे हैं आतंकी
Mon, 01 Dec 2025 11:56 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Mon, 01 Dec 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर। पंजाब के गुरदासपुर में 25 नवंबर को सिटी पुलिस स्टेशन के बाहर ग्रेनेड फेंका गया। तीन आतंकियों को गिरफ्तार कर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इस मामले का खुलासा किया है। गिरफ्तार होने वालों में बिजनौर का आसिफ भी शामिल है। आसिफ की गिरफ्तारी के बाद एक बार फिर बिजनौर का नाम आतंकी गतिविधियों से जुड़ गया है। इससे पहले भी बिजनौर में आतंकी पनाह लेते रहे हैं। बिजनौर के मोहल्ला जाटान में 12 सितंबर 2014 को लीलो देवी के मकान में बम विस्फोट हुआ। इसके बाद मालूम हुआ कि इस मकान में सिमी के आतंकी किराए पर रहे थे। जिन्होंने खंडवा जेल से भागकर यहीं पर बम बनाना सीखा और बम बनाने के बाद प्रदेश में अलग अलग जगहों पर सप्लाई भी कर रहे थे। उस वक्त आतंकियों के कमरे से सिलिंडर बम, बम बनाने का सामान, पिस्टल, लैपटॉप बरामद हुए थे। इस विस्फोट में आतंकी महबूब घायल हुआ था।
एक चिकित्सक से प्राथमिक उपचार कराने के बाद आतंकी उमरी के जंगल में भी रहे। विस्फोट के बाद आतंकी असलम, एजाज, जाकिर, अमजद, सालिम और महबूब बिजनौर से भागने में कामयाब रहेे। नवंबर 2016 में भोपाल में आठ आतंकी मारे गए थे। जिनमें छह आतंकी बिजनौर में पनाह लेने वाले भी थे। उधर, दाउद के करीबी बताए जाने वाले सलीम कुत्ता का नाम भी बिजनौर से जुड़ता रहा है।
नहटौर का नाजिम भी आईएस से जुड़ा, जिसे एटीएस ने गिरफ्तार किया था। दिल्ली पुलिस ने फरवरी 2007 में दिल्ली के सरोजिनीनगर में बम ब्लास्ट के आरोपी हूजी आतंकी अब्दुल रहमान को दबोचा। उसने खुलासा किया कि जलालुद्दीन उर्फ बाबू भाई के साथ धामपुर को काफी समय अपना ठिकाना बनाकर रखा।