फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Teenager dies after falling from roof while trying to escape from monkey attack

Bijnor News: बंदरों के हमले से बचने में किशोरी की छत से गिरकर मौत

Sat, 02 Sep 2023 11:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Sep 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
Teenager dies after falling from roof while trying to escape from monkey attack
शिवालाकलां में बंदरो के हमले में छत से गिरकर मरने वाली किशोरी सानिया का फाइल फोटो।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शिवाला कलां (बिजनौर)। गांव शिवाला कलां में मकान की छत पर कपड़े सुखाने के लिए गई किशोरी पर बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। इससे बचने के लिए किशोरी छत से नीचे गिर गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनाें ने बिना किसी कार्रवाई के अंतिम संस्कार किया।



गांव निवासी शिवाला कलां शमशाद अहमद की पुत्री सानिया (16) शनिवार को मकान की छत पर कपड़े सुखाने के लिए गई थी। इसी समय मकान की छत पर आए बंदरों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। हमले से बचने के प्रयास में वह छत से नीचे गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे अमरोहा ले गए, वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के अंतिम संस्कार किया। ग्रामीणों ने बंदरों को पकड़वाकर वनों में छोड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed