फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Teenager dies after being hit by car

नजीबाबाद में कार की चपेट में आई किशोरी, मौत

Mon, 07 Mar 2022 12:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 12:20 AM IST
विज्ञापन
Teenager dies after being hit by car
नजीबाबाद में किशोरी की मार्ग दुर्घटना में मौत प्रकरण की जानकारी करते सीओ। - फोटो : NAZIBABAD
नजीबाबाद/जलालाबाद। कार की चपेट में आने से जलालाबाद निवासी किशोरी की मौत हो गई। किशोरी अपने दो वर्षीय भाई, मां और खाला के साथ दवा लेकर घर वापस लौट रही थी।
विज्ञापन

नगर पंचायत जलालाबाद निवासी वहाजुद्दीन की 16 वर्षीय पुत्री जोया, दो वर्षीय भाई अबुजर, मां बानो और खाला शाइना के साथ दवा लेने गई थी। अमाननगर कॉलोनी क्षेत्र में तेज रफ्तार कार की चपेट में अचानक जोया आ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार के बंफर में फंसकर जोया गंभीर रूप से घायल हो गई। निकट प्राइवेट अस्पताल में पहुंचने पर उसे मृत घोषित कर दिया। उसका दो वर्षीय भाई अबुजर बाल-बाल बचा। वह मामूली रूप से चोटिल हुआ।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही अपराध निरीक्षक अर्जुन सिंह, एसआई राजेंद्र सिंह, जनप्रिय गौड़ हाईवे स्थित अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने कार चालक रणजीत और कार को कब्जे में ले लिया। सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने घटनास्थल पहुंचकर परिजनों से बातचीत की। दोनों पक्षों में समझौते के बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर मृतक जोया का शव परिजनों को सौंपा दिया। बताया जाता है कि जोया मोहम्मद अली जौहर गर्ल्स इंटर कॉलेज में कक्षा आठ की छात्रा थी।

नजीबाबाद में किशोरी की मौत पर विलाप करते परिजन।

नजीबाबाद में किशोरी की मौत पर विलाप करते परिजन।- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed