{"_id":"68eff0c06aa5c8c9b701a687","slug":"teenage-girl-gang-raped-while-throwing-garbage-bijnor-news-c-27-1-bij1010-162853-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: कूड़ा डालने गई किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: कूड़ा डालने गई किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म
Thu, 16 Oct 2025 12:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Thu, 16 Oct 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
नूरपुर। क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की शाम कूड़ा डालने गांव से बाहर गई एक किशोरी के साथ तीन युवकों ने दुष्कर्म किया। पीड़िता बदहवास हालत में घर लौटी और परिजनों को जानकारी दी। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर गांव गुनियाखेड़ी निवासी निमिष और दो किशोरों को गिरफ्तार किया है।
किशोरी के गांव के लोग अपने घरों का कूड़ा गांव से बाहर सड़क के किनारे डालते हैं। किशोरी भी घर से कूड़ा डालने के लिए गांव से बाहर गई थी। आरोपी पहले से ही वहां मौजूद थे। आरोप है कि वे किशोरी को खींचकर खेत में ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना का पता लगने पर अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) प्रकाश कुमार सिंह, सीओ देश दीपक सिंह, थाना प्रभारी जयभगवान सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़िता व उसके परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी ली। पीड़िता के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। एएसपी ग्रामीण ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। संवाद