फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Technical difficulties in coach coach

लिंक एक्सप्रेस के कोच में आई तकनीकी खराबी

Sat, 30 Jun 2018 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sat, 30 Jun 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
Technical difficulties in coach coach
नजीबाबाद में लिंक एक्सप्रेस के चलने का इंतजार करते यात्री। - फोटो : अमर उजाला
                                
                
                
                 
                    
विज्ञापन
नजीबाबाद में लिंक एक्सप्रेस के एसएलआर में तकनीकी खराबी के कारण लिंक एक्सप्रेस करीब सवा घंटा नजीबाबाद स्टेशन पर खड़ी रही।   देहरादून से इलाहाबाद जा रही लिंक एक्सप्रेस नजीबाबाद पहुंचने पर चालक अनेक सिंह ने स्टेशन को इंजन के पीछे लगे एसएलआर में तकनीकी खराबी होने की जानकारी दी। ड्यूटी पर तैनात एसएस आरके मीणा, स्टेशन मास्टर ने अरविंद कुमार ने कैरिज एंड वैगन विभाग तथा मुरादाबाद कंट्रोल को सूचना दी। आरपीएफ प्रभारी चंद्रकांत शर्मा के नेतृत्व में आरपीएफ स्टाफ मौके पर पहुंच गया। शाम करीब 4:42 बजे नजीबाबाद पहुंची लिंक एक्सप्रेस के एसएलआर की जांच में सेफ्टी स्प्रिंग में तकनीकी खराबी पाई गई।  चालक और यात्रियों ने बताया कि रायसी-नजीबाबाद स्टेशन के बीच काफी तेज आवाज के साथ कोई चीज एसएलआर कोच से टकराई थी, जिससे एसएलआर कोच में तकनीकी खराबी आ गई। किसी तरह चालक ट्रेन को नजीबाबाद स्टेशन तक लाया। कैरिज एंड वैगन विभाग की टीम ने ब्रजपाल के नेतृत्व में एसएलआर कोच की जांच की। जांच में कोच को ट्रेन से काटे जाने की सलाह दी गई। मुरादाबाद कंट्रोल के निर्देश पर नजीबाबाद स्टेशन पर लिंक एक्सप्रेस से एसएलआर कोच को अलग कर लिया गया। लगभग सवा घंटे बाद ट्रेन को मुरादाबाद की ओर रवाना किया गया।
केबल बदलने के लिए रेलवे ने नहीं दी अनुमति नजीबाबाद में कोटद्वार ब्रांच लाइन के नीचे नया केबिल डालने की रेलवे द्वारा अनुमति देने में विलंब से नगर में दो माह से बिजली संकट है। भीषण गर्मी में लो वोल्टेज और अतिरिक्त बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। 132 केवी उपसंस्थान से टाउन और ईजीसी फीडर को बिजली दी जाती है। दो फीडर के नगर विद्युत व्यवस्था से जुड़े केबिल कोटद्वार रेल ब्रांच लाइन के नीचे से निकाले गए हैं। सेंट मेरी अस्पताल के नीचे से गुजरे टाउन फीडर से जुड़े केबिल में करीब दो महीने पहले खराबी आने से दो दिन नगर की विद्युत व्यवस्था ठप रही थी।  विद्युत निगम ने तकनीकी खामी आने वाले केबिल का विद्युत भार कम कर नगर के चार क्षेत्रों के ट्रांसफार्मर साहनपुर बिजली घर से जोड़ दिए। बाजार कल्लूगंज, चौराहा जगन्नाथ, जीआईसी क्षेत्र के ट्रांसफार्मर जब से साहनपुर से जुड़े हैं तब से दोनों क्षेत्र के उपभोक्ता विद्युत संकट झेल रहे हैं। एसडीओ विकास कुमार ने बताया कि मंडलीय रेल अधिकारियों को रेल ट्रैक के नीचे का केबिल बदलने के लिए अनुमति के कई पत्र लिखे जा चुके हैं। लेकिन अभी तक रेलवे ने केबिल बदलने का स्टीमेट और अनुमति नहीं दी है। विद्युत निगम के एक्सईएन नरेश अरोड़ा ने हाल ही में मंडलीय रेल अधिकारियों को रेल ट्रैक के नीचे से गुजरे तीन गुना 180 एंपीयर के केबिल के स्थान पर तीन गुना 300 एम्पीयर का केबिल डालने की अनुमति जल्द देने के लिए रिमाइंडर दिया है। नागरिकों ने विद्युत निगम से जल्द साहनपुर बिजली घर से जोड़े गए ट्रांसफार्मरों को टाउन फीडर से जोड़ने और टाउन फीडर का खराब केबिल बदलवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed