फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Teachers' Day celebrated in schools with simplicity

स्कूलों में धूमधाम के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस

Sat, 05 Sep 2020 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 11:49 PM IST
विज्ञापन
Teachers' Day celebrated in schools with simplicity
बिजनौर में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षिका को सम्मानित करते पीएनबी बैंक अधिकारी। - फोटो : BIJNOR
स्कूलों में सादगी से मनाया गया शिक्षक दिवस
विज्ञापन

बिजनौर। विद्यालयों में डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन सादगी के साथ मनाया गया। शिक्षकों ने डॉ राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। कई स्कूलों में आयोजित गोष्ठियों में डॉ राधाकृष्णन के आदर्शों को जीवन में उतारने का आह्वान किया गया।
पूर्व माध्यमिक विद्यालय धर्म नगरी में डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मनाई गई। विद्यालय के शिक्षकों ने राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित किए । उनके आदर्शों को जीवन में उतारने का अनुकरण किया। इंचार्ज अध्यापक तारिक, प्रशांत शर्मा, प्रतीक्षा रानी, प्रवेशिका राजपूत आदि ने विचार रखे। प्राथमिक विद्यालय तिमारपुर में प्रधानाध्यापिका मीनू सिंह ने स्कूल की शिक्षिकाओं से डॉ राधाकृष्णन के आदर्शों पर चलकर शिक्षण कार्य को रुचिकर बनाने पर जोर दिया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय फरीदपुर काजी में शिक्षक राजवीर सिंह ने डॉ राधाकृष्णन के जीवन के बारे में कई प्रसंग सुनाए तथा स्कूल की शिक्षिकाओं से शिक्षण कार्य सहित विद्यालय के कार्य में रुचि लेने को कहा। जूनियर हाई स्कूल हेमराज कॉलोनी, जूनियर हाई स्कूल नवलपुर, प्राइमरी स्कूल हेमराज कॉलोनी, प्राइमरी स्कूल चांदपुर फेरू, प्राइमरी स्कूल धर्म नगरी द्वितीय में संकुल शिक्षक रितेश भटनागर के नेतृत्व में शिक्षकों ने विचार गोष्ठी की तथा उन्हें नमन किया। प्राथमिक विद्यालय मंडावली प्रथम में शिक्षक हरबंत सिंह ने डॉक्टर राधाकृष्णन के जीवन पर प्रकाश डाला। प्राथमिक विद्यालय इटावा, प्राथमिक विद्यालय काजी वाला में, जूनियर हाई स्कूल इस्लामपुर दास, जूनियर हाई स्कूल तिमारपुर, किसान इंटर कॉलेज मंडावली सहित क्षेत्र के तमाम विद्यालय में डॉ राधाकृष्णन के जीवन पर गोष्ठी आयोजित की गई। उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
विज्ञापन

दूसरी ओर प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद चौधरी के नेतृत्व में फिरोजपुर मुबारक में गोष्ठी आयोजित की गई। ब्लॉक संसाधन केंद्र जमालपुर पठानी में वरिष्ठ शिक्षक आदर्श कुमार गुप्ता के नेतृत्व में शिक्षक दिवस पर आज कार्यक्रम आयोजित किए गए। न्याय पंचायत गंजाल पुर में संकुल प्रभारी धर्म सिंह के नेतृत्व में न्याय पंचायत के स्कूलों में धूमधाम के साथ डॉ राधाकृष्णन की जयंती मनाई गई। पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष राहुल राठी ने डॉ राधाकृष्णन के जीवन से सीख लेने का आह्वान किया । उनके बताए मार्ग पर चलकर शिक्षा को और रुचिकर बनाने पर जोर दिया। प्राथमिक विद्यालय इस्लामपुर लालू में प्रधानाध्यापक राहुल कुमार ने गोष्ठी में डा.राधाकृष्णन को स्मरण किया। प्राइमरी स्कूल शेखपुरा में शिक्षिका मोहिनी रंजन ने डा.राधाकृष्णन के जीवन के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----

बिजनौर में सेंट मैरी स्कूल में शिक्षक दिवस पर आयोजित कार्यकम दीप जलाकर शुभारंभ करती सिस्टर रिंस?

बिजनौर में सेंट मैरी स्कूल में शिक्षक दिवस पर आयोजित कार्यकम दीप जलाकर शुभारंभ करती सिस्टर रिंस?- फोटो : BIJNOR

बिजनौर में सेंट मैरी स्कूल में शिक्षक दिवस पर कार्यक्रम पेश करती शिक्षिकाएं।

बिजनौर में सेंट मैरी स्कूल में शिक्षक दिवस पर कार्यक्रम पेश करती शिक्षिकाएं।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed