फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Superintending Engineer suspended Junior Engineer

Bijnor News: अधीक्षण अभियंता ने किया अवर अभियंता को निलंबित

Fri, 27 Dec 2024 11:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
Superintending Engineer suspended Junior Engineer
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिजनौर। अधीक्षण अभियंता बिजनौर उदय प्रताप ने अधिशासी अभियंता नूरपुर की रिपोर्ट पर अवर अभियंता करनपाल सिंह को निलंबित कर दिया है। एक मुश्त समाधान योजना में विद्युत उपभोक्ताओं के रजिस्ट्रेशन और राजस्व वसूली की प्रगति अत्यंत खराब, आदेशों की अवहेलना करने पर यह कार्रवाई हुई है।
अधीक्षण अभियंता के अनुसार विद्युत वितरण खण्ड नूरपुर के अधिशासी अभियंता ने 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र-सिसौना के अवर अभियंता करनपाल सिंह आख्या प्रेषित की। इसमें बताया कि 15 दिसंबर से एकमुश्त समाधान योजना में लागू है। योजना में अवर अभियंता करनपाल सिंह को राजस्व वसूली के लिए निर्देशित किया गया। इसके बावजूद वसूली के लिए प्रभावी कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता ने बताया कि राजस्व वसूली की प्रगति अत्यंत खराब है। जेई उच्चाधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना करना, अपने धारित पद के अनुरूप कर्तव्यों एवं दायित्वों के निर्वहन में शिथिलता बरतने के प्रथम दृष्टया दोषी पाए गए। इस पर उन्हें निलंबित किया गया। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि अवर अभियंता दौरान वे अधिशासी अभियंता बिजनौर कार्यालय से संबद्ध रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed