फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sun came out after the rain, people were troubled by the humidity

Bijnor News: बारिश के बाद निकली धूप, उमस से परेशान हुए लोग

Mon, 17 Jul 2023 12:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 17 Jul 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Sun came out after the rain, people were troubled by the humidity
- 33.4 डिग्री सेल्सियस रहा जिले का अधिकतम तापमान
विज्ञापन

- 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया न्यूनतम तापमान
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। भले ही रविवार को आसमान में कभी धूप तो कभी छांव रही। बारिश के बाद जिले में चिलचिलाती धूप निकलने से लोगों का गर्मी से बुरा हाल रहा। धूप निकलने से अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी हुई। लोगों को बिना पंखाें के गर्मी से राहत नहीं मिली। कमरों से बाहर निकलने पर माथे से पसीना टपकता रहा।

जिले में रविवार सुबह से ही तेज धूप निकली थी। आसमान में हल्के बादल भी छाए हुए थे। शाम तक तेज धूप रही। बारिश के बाद से मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया। धूप निकलने से दिन में अधिकतम तापमान में 4.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो गई। रविवार को अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

जबकि शनिवार को अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। नगीना स्थित कृषि वेधशाला के प्रेषक सतीश कुमार का कहना है कि अभी मौसम पूरी तरह से साफ नहीं हुई है। गर्मी तेज होने से अभी बारिश की संभावना है। बारिश होने के बाद ही गर्मी से कुछ राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed