फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sugarcane slip will be received from SMS in next crushing session

अगले पेराई सत्र में मोबाइल पर एसएमएस से मिलेगी गन्ना पर्ची

Fri, 17 Jul 2020 10:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Sugarcane slip will be received from SMS in next crushing session
अगले पेराई सत्र में एसएमएस से मिलेगी गन्ना पर्ची
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। किसानों को आने वाले पेराई सत्र में गन्ना पर्ची की सूचना मोबाइल फोन पर एसएमएस से मिलेगी। कागज की पर्ची नहीं मिलेगी। किसानों ने अपने सट्टे में ऐसा मोबाइल फोन नंबर लिखवा रखा है जो नहीं चलता या उनके पास नहीं है तो उन्हें भारी परेशानी उठानी पड़ेगी। किसानों को मोबाइल फोन नंबर या अन्य जानकारी उपलब्ध कराने के लिए गन्ना विभाग 20 जुलाई से घर घर सट्टा प्रदर्शन कराएगा। जो किसान सट्टे में गलती होने में संशोधन नहीं कराएगा उसे पेराई सत्र में भारी परेशानी उठानी होगी।
जिले में साढ़े तीन लाख से ज्यादा किसान मिलों को गन्ना आपूर्ति करते हैं। बीते पेराई सत्र में किसानों की गन्ना पर्ची कम थी और पैदावार अधिक। मिलों में गन्ना डालने में भारी परेशानी उठानी पड़ी थी। अब कराए गए सर्वे में भी गन्ना रकबा बढ़ने की बात सामने आ रही है। सर्वे की रिपोर्ट किसानों के सट्टों में दर्ज की जा रही है। सोमवार से इन सट्टों का घर घर जाकर किसानों को प्रदर्शन किया जाएगा। किसानों के मोबाइल फोन नंबर, बैंक खाते, उनकी राजस्व जमीन, प्रजाति और पौधे व पैड़ी के आधार पर गन्ना रकबा आदि की जानकारी सट्टे में होगी। अगले पेराई सत्र में गन्ना कागज के पर्ची के बजाए एसएमएस दिखाकर ही तुलेगा। अगर किसान का मोबाइल फोन नंबर सट्टे में गलत लिखा या फिर अन्य त्रुटि हुई तो किसानों को पेराई सत्र में दिक्कतों का सामना करना होगा।
विज्ञापन

गन्ना समिति किसान
बिजनौर 55928
हल्दौर 10931
चांदपुर 40699
नूरपुर 34508
नजीबाबाद 56277
नगीना 38022
धामपुर 64685
स्योहारा 33003
अफजलगढ़ 23824
कुल किसान 357877
जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह के अनुसार किसानों को सट्टा प्रदर्शन कराया जाएगा। किसान घर बैठे ही अपने सट्टों को देख लें और अगर कोई संशोधन कराना है तो मौके पर ही एक शपथ पत्र लिखकर दे दें। उनके सट्टों में संशोधन कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed