फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sugarcane slip is not reaching the mobile of 1800 farmers of the district

जिले के 1800 किसानों के मोबाइल पर नहीं पहुंच रही गन्ना पर्ची

Tue, 15 Nov 2022 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Nov 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Sugarcane slip is not reaching the mobile of 1800 farmers of the district
जिले के 1800 किसानों के मोबाइल पर नहीं पहुंच रही गन्ना पर्ची
विज्ञापन

बिजनौर। जनपद के 1800 किसानों के मोबाइल फोन पर गन्ना आपूर्ति के लिए पर्ची का एसएमएस नहीं पहुंच रहा है। चीनी मिलों को गन्ना आपूर्ति के लिए इंडेण्ड जैसे बढ़ेगा, तो ऐसे किसानों की संख्या में और इजाफा होने की संभावना है। इसलिए गन्ना विभाग किसानों को गन्ना आपूर्ति को पर्ची का एसएमएस आने वाले मोबाइल फोन के सिम चालू रखने, मोबाइल का इनबॉक्स को खाली रखने, नेटवर्क एरिया में मोबाइल फोन रखने को जागरूक कर रहा है।
पेपर खर्च कम करने के लिए गन्ना विभाग किसानों को गन्ना आपूर्ति के लिए पर्ची मोबाइल पर एसएमएस के माध्यम से भेजा जा रहा है। चीनी मिलों की मांग पर इंडेंट कटने के साथ ही गन्ना किसानों को गन्ना पर्ची का एसएमएस तत्काल उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसजीके सिस्टम द्वारा प्रेषित कर दिया जाता है। किसान पर्ची एसएमएस को दिखाकर क्रय केंद्रों व चीनी मिल गेट पर गन्ना तुलवा रहे हैं। गन्ना विभाग के अनुसार अभी तक जनपद में 1800 किसानों के मोबाइल नंबर गलत अंकित है या उनके मोबाइल इनबॉक्स खाली नहीं है या मोबाइल नंबर बंद है, क्योंकि मोबाइल फोन का इन बॉक्स भरा रहने व मोबाइल फोन बंद होने से 24 घंटे के उपरांत पर्ची का एसएमएस स्वत: निरस्त हो जाता है। किसानों को पर्ची प्राप्त होने में कोई परेशानी न हो। इसके लिए किसानों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

बोले अफसर
किसान अपने मोबाइल फोन को खुला रखे, इनबॉक्स को खाली रखें, यदि फोन नंबर गलत है, तो आधार कार्ड, मोबाइल नंबर व बैंकपास बुक ले जाकर समिति सही फीड करा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-पीएन सिंह, जिला गन्ना अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed