फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sugarcane department will repair 51 roads in villages

Bijnor News: बिजनौर - गन्ना विभाग गांवों में कराएगा 51 सड़कों की मरम्मत

Mon, 27 Mar 2023 11:51 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 27 Mar 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Sugarcane department will repair 51 roads in villages
- जिले भर में सड़कों की विशेष मरम्मत के लिए पूर्ण हुई टेंडर की प्रक्रिया
विज्ञापन

------
- 51 सड़कों की होगी विशेष मरम्मत
- 80 किलोमीटर लंबी हो बनेंगी सड़के
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। गन्ना विभाग ग्रामीण अंचल में 51 सड़कों का विशेष मरम्मत (निर्माण) कराएगा। इनकी लंबाई करीब 80 किमी है। इन सड़कों की विशेष मरम्मत कराने के लिए टेंडर आदि की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई। गन्ना विभाग ने ग्राम नसीरी मार्ग पर विशेष मरम्मत का कार्य आरंभ दिया है।
जनपद के किसानों को गन्ना आपूर्ति में कोई परेशानी नहीं आए, इसके लिए गन्ना विभाग ग्रामीण क्षेत्रों में करीब 51 सड़कों की विशेष मरम्मत कराने जा रहा है। सड़कों के निर्माण के लिए गन्ना समितियों और गन्ना परिषदों को शुगर मिलों से 20 प्रतिशत बजट खर्च किया जाता है। बाकी जिला योजना व शासन से आई धनराशि से होता है। टूटी फूटी और बदहाल सड़कों की प्राथमिकता के आधार पर सबसे पुरानी सड़कों की विशेष मरम्मत की जाएगी। गन्ना विभाग की ओर से इनकी मरम्मत के लिए धनराशि अवमुक्त कर दी गई।
विज्ञापन

कोरोना काल के कारण दो से तीन साल सड़कों आदि के मरम्मत व निर्माण का कार्य नहीं हुआ है। इस कारण क्षेत्र में टूटी सड़कों की संख्या ज्यादा हो रही है। अधिकारियों के अनुसार कोरोनाकाल के उपरांत बजट नहीं आने पर विभाग ने करीब 295 सड़कों के निर्माण व मरम्मत की सूची बनाकर लोकनिर्माण विभाग हस्तांतरित कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



पूरी तरह टूट गई काफी सड़कें, निर्माण का इंतजार
जनपद में गन्ना विभाग की ओर से बनाई गई सड़कें टूटी पड़ी हैं। इन सड़कों का निर्माण हुए चार से पांच साल ही हुए है। बिजनौर से कंभौर को जाने वाली सड़क इतनी क्षतिग्रस्त हो गई। वहां गुजरते हुए यह पता नहीं चलता कि सड़क में गड्ढे या गड्ढों में सड़क हैं। गन्ना विभाग क्षेत्र में आठ साल पुरानी सड़कों की विशेष मरम्मत का कार्य कराएगा। इन सड़कों की विशेष मरम्मत कराने के लिए बजट जारी हो गया है। शासन के निर्देशानुसार 08 साल पहले बनी सड़कों की ही विशेष मरम्मत कराई जाएगी।


------ कोट
शासन से जिले में फिलहाल 51 सड़कों की विशेष मरम्मत कराने का बजट जारी हुआ है। इनमें आठ साल पहले बनी टूटी फूटी सड़कों की विशेष मरम्मत कराई जाएगी - राजेश कुमार, अवर अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed