फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sugar mill indent to be issued to Dhampur sugar mill 29

धामपुर चीनी मिल 29 को जारी करेगी गन्ना इंडेंट, शिफ्ट सिस्टम से मिल गेट पर होगी गन्ना तौल

Sat, 26 Oct 2019 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
Sugar mill indent to be issued to Dhampur sugar mill 29
धामपुर चीनी मिल 29 को जारी करेगी गन्ना इंडेंट
विज्ञापन

धामपुर। धामपुर चीनी मिल की ओर से शुरू होने वाले गन्ना पेराई सत्र के मद्देनजर 29 अक्तूबर को गन्ना इंडेंट जारी किया जाएगा। एक नवंबर से सत्र को शुरू करने की समूची तैयारी कर ली गई है। मिल अधिकारियों और कर्मचारियों की ओर से गांवों का भ्रमण कर किसानों को समझाया जा रहा है कि इस बार मिल की ओर से चीनी मिल गेट पर गन्ना तौल कराने को शिफ्ट सिस्टम को लागू किया जा रहा है। इस सिस्टम के लागू होने के बाद किसानों को फायदा होगा। उन्हें मिल यार्ड में जाम में फंसा रहने को विवश नहीं होना पड़ेगा। जिस गन्ना जोन का जो समय निर्धारत कर दिया जाएगा। उसी समय में संबंधित क्षेत्र के किसानों को गन्ना तौल करानी होगी।

चीनी मिल के गन्ना जीएम आजाद सिंह ने बताया कि चीनी मिल का पेराई सत्र एक नवंबर से शुरू हो रहा है। 29 अक्तूबर को चीनी मिल द्वारा धामपुर गन्ना समिति को इंडेंट जारी किया जाएगा। 29 व 30 अक्तूबर को गन्ना क्रय केंद्रों का इंडेंट जारी होगा। बाद में चीनी मिल गेट का जारी होगा। जीएम ने बताया कि इस बार मिल की ओर से मिल गेट पर गन्ना तौल कराने को शिफ्ट सिस्टम को लागू किया गया है। शिफ्ट सिस्टम चार-चार घंटे का होगा। चीनी मिल के अधिकारियों ने शुक्रवार को मोरना गन्ना जोन के कई गांवों में पहुंच कर लागू शिफ्ट सिस्टम के पोस्टरों को चस्पा कर किसानों को जानकारी दी। बताया गया कि मोरना जोन के किसान अपने गन्ने को मिल गेट पर निर्धारित तिथि पर दोपहर के दो बजे से शाम के छह बजे तक तौल कराएंगे। इसी प्रकार से अन्य गन्ना जोन में भी जाकर किसानों को जानकारी से अवगत कराया। सिस्टम के तहत निर्धारित समय तक संबंधित गन्ना जोन के किसानों के लिए मिल का यार्ड खाली मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed