फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Students made models in Krishna College

छात्रों ने मॉडल और प्रोजेक्ट का किया प्रदर्शन

Thu, 19 Dec 2019 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
Students made models in Krishna College
बिजनौर। कृष्णा कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय विज्ञान शिक्षा एवं कला प्रदर्शनी में दूसरे दिन होम साइंस, विज्ञान संकाय एवं शिक्षा संकाय के छात्रों ने मॉडल एवं कार्यात्मक प्रोजेक्ट का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

बुधवार को प्रदर्शनी के दूसरे दिन का शुभारंभ मुख्य अतिथि सीडीओ कामता प्रसाद सिंह, कॉलेज संस्थापक राजीव कुमार, प्रबंधक मनोज कुमार, प्रबंध निदेशक पवन कुमार, प्राचार्या साइंस कॉलेज सीमा शर्मा एवं प्राचार्य लॉ कॉलेज पीए खान ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर होम साइंस विभाग के रिसोर्स मैनेजमेंट की ओर से रंग योजना और बची हुई वस्तुओं खाली डिब्बे एवं अखबार समेत टेबिल लैंप आदि बनाए गए। वस्त्र विज्ञान में टाई एंड डाई तकनीक का उपयोग कर चादरें और ब्लाक प्रिंटिंग तकनीक से साड़ी एवं सोफा कवर को सुसज्जित करना सिखाया गया। विज्ञान संकाय से सूक्ष्म जीव विज्ञान के छात्रों ने वाइन का उत्पादन अन्य सूक्ष्म तकनीकियों का प्रदर्शन किया। रसायन विज्ञान संकाय के छात्रों ने ग्रीन क्रैकर्स, पानी का शुद्घिकरण एवं वनस्पति संकाय से औषधीय पौधों की खेती एवं उपयोग, जंतु विज्ञान की ओर से जुलोजिकल पार्क एवं मत्स्य कल्चर का प्रदर्शन किया गया। भौतिक विज्ञान और गणित की ओर से गणितीय घड़ी एवं लेजर सुरक्षा के मॉडल बनाए गए। जनपद के कई इंटर कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। कैरियर काउंसलिंग सामाजिक कार्य विभाग से गोपाल स्वरूप ने आगंतुक छात्रों को अनेक विधाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed