{"_id":"5fc29b548ebc3e9bb452742e","slug":"student-returning-from-tuition-shot-bijnor-news-mrt513174755","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्यूशन पढ़कर लौट रहे छात्र को गोली मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्यूशन पढ़कर लौट रहे छात्र को गोली मारी
विज्ञापन
शिवालाकलां (बिजनौर)। ट्यूशन पढ़कर आ रहे एक छात्र को बाइक सवार दो युवकों ने गोली मार दी। गोली छात्र के पैर में लगी है। गंभीर रूप से घायल छात्र को मेरठ में भर्ती कराया गया है।
गांव शाहपुर धमेड़ी निवासी शिवम कक्षा 11 का छात्र है। शुक्रवार को वह नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के गांव खंडसाल में ट्यूशन पढ़ने गया था। देर शाम घर वापस लौटते समय गांव के पास पहुंचने पर दो युवकों ने उसे रोक लिया और गाली गलौच करते हुए मारपीट करनी शुरू कर दी। शिवम के शोर मचाने पर ग्रामीणों को आते देखकर युवकों ने शिवम को गोली मार दी और फरार हो गए। गोली शिवम के पैर में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने हमलावरों का पीछा किया, लेकिन वे तमंचा दिखाते हुए धनौरा की ओर भाग गए।
सूचना पर परिजन पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष सनोज प्रताप सिंह ने घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नूरपुर भेजा। प्राथमिक उपचार दिलाने के बाद परिजन उसे मेरठ ले गए। शिवम के चाचा योगराज सिंह ने अमरोहा जनपद के गांव अहरौला माफ़ी थाना धनौरा निवासी हर्ष व पारस नाम के युवकों के विरुद्ध तहरीर दी है। पुलिस के अनुसार मामला छात्रों के दो गुटों के बीच आपसी विवाद का है। थानाध्यक्ष सनोज प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी युवकों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।