फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Student doing stunt with petrol bomb scorched by fire

Bijnor News: पेट्रोल बम से स्टंट कर रहा छात्र आग से झुलसा

Sun, 11 Dec 2022 06:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Dec 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
Student doing stunt with petrol bomb scorched by fire
नांगलसोती के जंगल में पेट्रोल से भरी बोतल से स्टंट करता छात्र। - फोटो : NAZIBABAD
नांगलसोती/नजीबाबाद (बिजनौर)। स्कूल से बंक मारकर स्टंट करना कुछ छात्रों को महंगा पड़ गया। एक-दूसरे पर पेट्रोल बम फेंककर स्टंट करने के दौरान एक छात्र अचानक आग से झुलस गया। छात्रों का वीडियो सोशल मीडिया पर पिछले दो दिनों से खूब वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

नांगलसोती के आरबीएस इंटर कॉलेज के कुछ छात्र कई दिनों से स्कूल से छुट्टी मार कर मटरगश्ती कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में कॉलेज के कुछ छात्र एक जंगल में एक-दूसरे पर पेट्रोल बम फेंकते नजर आए। इस दौरान बोतल से पेट्रोल फेंकते समय एक छात्र के कपड़ों में आग लग भी गई। किसी तरह छात्र ने आग बुझाई। कमर पर स्कूल बैग होने के कारण छात्र को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा। वायरल वीडियो दो दिन पुराना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य राजीव चौहान ने बताया कि वीडियो में स्टंट कर रहा अभिपुरा निवासी कक्षा-12 का छात्र निपुल है जो कई दिनों से से स्कूल नहीं आ रहा है। एक सप्ताह से स्कूल न आने पर छात्र का नाम भी काट दिया गया है। प्रधानाचार्य ने बताया कि क्षेत्र के कई गांवों के छात्र शिक्षा ग्रहण के लिए घर आते है, लेकिन कालेज नहीं पहुंचते। ऐसे विद्यार्थियों के परिजनों को सूचना दी गई है, लेकिन किसी छात्र के परिजनों ने विद्यालय में संपर्क नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस
नांगलसोती। आरबीएस इंटर कॉलेज के कुछ छात्रों का पेट्रोल की बोतल से स्टंट करने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। नांगलसोती थाना के कार्यवाहक थानाध्यक्ष योगेंद्र शर्मा का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर छात्रों की पहचान की जा रही है। स्टंट करने वाले निपुल समेत तीन छात्रों से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस अन्य छात्रों की जानकारी भी जुटा रही है।

ज्यादा गैरहाजिरी पर होगी कार्रवाई
नांगलसोती। आरबीएस इंटर कालेज के प्रधानाचार्य राजीव चौहान ने बताया कि बिना सूचना के लगातार तीन दिन से ज्यादा गैरहाजिरी पर छात्र के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। परिजनों को भी इसकी जानकारी दी जाएगी। उन्होंने अभिभावकों से समय-समय पर विद्यालय पहुंचने और अपने बच्चों की शैक्षिक रिपोर्ट की जानकारी लेने की अपील की।

नांगलसोती के जंगल में पेट्रोल से भरी बोतल फेंकता छात्र।

नांगलसोती के जंगल में पेट्रोल से भरी बोतल फेंकता छात्र।- फोटो : NAZIBABAD

नांगलसोती के जंगल में पेट्रोल बोतल से स्टंट के दौरान छात्र के कपड़ों में लगी आग।

नांगलसोती के जंगल में पेट्रोल बोतल से स्टंट के दौरान छात्र के कपड़ों में लगी आग।- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed