फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Strike in protest of mandi duty

मंडी शुल्क के विरोध में की हड़ताल

Thu, 09 Jul 2020 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Strike in protest of mandi duty
मंडी शुल्क के विरोध में की हड़ताल
विज्ञापन

चांदपुर/बिजनौर। व्यापार मंडल गुड़ खांडसारी एसोसिएशन ने सरकार की मंडी शुल्क को लेकर दोहरी नीति के विरोध में चार दिवसीय हड़ताल शुरू की है। उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल मुजफ्फरनगर ने मंडी शुल्क को लेकर सरकार की दोहरी नीति के विरोध में नौ जुलाई से बारह जुलाई तक हड़ताल का आव्हान किया है। व्यापार मंडल गुड खाण्डसारी एसोसिएशन चांदपुर के अध्यक्ष चौधरी अशोक कुमार की अध्यक्षता व सचिव अजय कुमार मित्तल के संचालन में हुई बैठक में मुजफ्फरनगर व्यापार मंडल के हड़ताल के आह्वान का चांदपुर गुड़ व्यापारियों द्वारा समर्थन किया गया। चांदपुर गुड़ व्यापारियों ने प्रदेश सरकार से मंडी परिसर में मंडी शुल्क को समाप्त करने की मांग की है। व्यापारियों ने मुजफ्फरनगर व्यापार मंडल के आह्वान पर नौ जुलाई से बारह जुलाई तक चांदपुर में भी हड़ताल रखने का निर्णय लिया। इसमें शैलेंद्र सिंह, महेंद्र कुमार गर्ग, विमल कुमार, पवन गर्ग, पवन गोयल, श्रवण अग्रवाल आदि मौजूूद रहे। बिजनौर जिला मुख्यालय पर मंडी समिति में व्यापारियों की हड़ताल नहीं थी। रोज की तरह सब्जी व फलों की आड़त हुई और शहर में फल व सब्जी बिकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed