{"_id":"5e35c95c8ebc3e7d6711498c","slug":"street-encroachment-bijnor-news-mrt466764380","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण से जकड़ा जिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण से जकड़ा जिला
विज्ञापन
नजीबाबाद के मोहल्ला कटरा चेतराम में नगर पालिका ने नाली से हटाया अतिक्रमण।
- फोटो : NAZIBABAD
अतिक्रमण के जाल से जकड़ी सड़कें
बिजनौर। जिले में अतिक्रमण का बुरा हाल है। नगर पालिका व नगर पंचायतों में पैर पसारे अतिक्रमण रोज बढ़ता जा रहा है पर किसी को इसकी परवाह नहीं है। प्रशासन की ओर से दो-तीन दिन अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जाता है, पर कुछ दिन बाद फिर से अतिक्रमण वही आ जाता है। अतिक्रमण की वजह से जाम के हालत बढ़ते जा रहे हैं।
जिले में 12 नगर पालिका व छह नगर पंचायत है। सभी जगह अतिक्रमण का बुरा हाल है। अतिक्रमण ने हर जगह पैर पसार लिए हैं। अब तो आलम ये है कि अतिक्रमण करने वालों को किसी का डर नहीं है। रोज अतिक्रमण बढ़ता जा रहा है। अतिक्रमण की वजह से हर जगह जाम के हालात बने रहते हैं। लोगों का कई जगह पैदल चलना भी दूभर हो गया है। बडे़ से लेकर छोटे शहरों तक को अतिक्रमण जकड़ता जा रहा है। बिजनौर शहर में अतिक्रमण का बुरा हाल है। सड़क किनारे दुकानदार तक अतिक्रमण करने से बाज नहीं आ रहे। सदर बाजार हो या सब्जी मंडी हर जगह अतिक्रमण ही दिखाई दे रहा है। सिविल लाइन, रोडवेज बस स्टैंड, मोहल्ला चाहशीरी में बुल्ला के चौराहे से जानी के चौराहे तक, शास्त्री चौक, जजी चौक से मुख्य डाकघर चौराहा समेत कई जगह पर अतिक्रमण की वजह से आए दिन जाम के हालात रहते हैं। प्रशासन की ओर से जब अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलता है तो तब तो अतिक्रमण करने वाले अपना सामान उठा लेते हैं। बाद में खुद अतिक्रमण करते हैं। दुकानदार ऐसा एक बार नहीं कर बार कर चुुके हैं। प्रशासन की तरफ से अतिक्रमण के लिए अभियान चलाया जाता है। तब अतिक्रमण करने वाले अपना सामान हटा लेते हैं। बाद में खुद सामान रख लेते हैं। प्रशासन की ओर से अब अतिक्रमण के खिलाफ कोई अभियान नहीं चलाया जा रहा है। जाम से निजात दिलाने का भी कोई प्लान नहीं बनाया जा रहा है। ई-रिक्शा भी जाम की बड़ी वजह बन रही है। चौराहों व सड़कों पर ये खड़ी रहती है। एसडीएम बृजेश कुमार के मुताबिक किसी को भी अतिक्रमण नहीं करने दिया जाएगा। शनिवार से अतिक्रमण के खिलाफ फिर से अभियान चलेेगा। जो अतिक्रमण करते मिला उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
नगीना को भी चौतरफा अतिक्रमण ने जकड़ा
नगीना। नगर की सड़कों पर हो रहे अतिक्रमण से लगने वाले जाम में फंस कर कई बार गंभीर मरीज अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ देता है। नगीना में रेलवे स्टेशन से नगर के अंतिम छोर पहाड़ी दरवाजा तक के मुख्य मार्ग की एक ही सड़क है। सड़क के दोनों तरफ नगीना कस्बा बसा हुआ है। रेलवे स्टेशन से मंडी मौलगंज तक की सड़क तो पर्याप्त चौड़ी है, लेकिन लुहारी सराय से पहाड़ी दरवाजा इमलियो तक के मुख्य बाजार की सड़क बहुत संकरी है। रेडिमेड गारमेंट्स, कपड़े, बर्तन, परचून व ज्वैलरी के बड़े शोरूम मुख्य बाजार के इसी हिस्से में हैैं। बेहद संकरी सड़क पर अतिक्रमण का आलम यह है कि सभी दुकानदारों ने अपना करीब आधा सामान दुकानों के बाहर सड़कों पर सजा रखा है। सड़क पर दोनों ओर बड़ी संख्या में फलों, सब्जियों व अन्य सामान के ठेले खड़े रहते हैं।
विज्ञापन
सड़क के दोनों ओर ठेले लगाने से लगता है जाम
ई-रिक्शाओं से मुख्य बाजार में दिन भर जाम लगा रहता है। बाजार लुहारी सराय में सड़क के दोनों ओर ठेले लगने से जाम लगा रहता है। बाजार पंजाबियान में दुकानदारों ने अपनी करीब आधी दुकान सड़क पर सजा रखी है। इस बाजार में पैदल चलना भी मुश्किल रहता है। गांधी मूर्ति से स्टेशन रोड तक के मुख्य मार्ग पर इलेक्ट्रॉनिक सामानों के शोरूम के मालिकों ने अपनी आधी से अधिक दुकान सड़क पर सजा रखी है। अधिशासी अधिकारी इंद्रपाल सिंह का कहना है कि पालिका द्वारा समय समय पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चला जाता है। शीघ्र पालिका द्वारा विशेष अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाए जाएगा।