{"_id":"610ebe3b8ebc3e795415f9e2","slug":"strategy-made-to-take-out-hiking-nazibabad-news-mrt550903234","type":"story","status":"publish","title_hn":"पदयात्रा निकालने को बनाई रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पदयात्रा निकालने को बनाई रणनीति
विज्ञापन
नजीबाबाद में बैठक करते कांग्रेस पदाधिकारी।
- फोटो : NAZIBABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पदयात्रा निकालने को बनाई रणनीति
नजीबाबाद। नगर कांग्रेस कमेटी की बैठक में पदाधिकारियों ने नौ अगस्त को पदयात्रा निकालने की रणनीति बनाई। कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा निकालने के लिए रूट भी तय किए।
कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष अनीस विशाल अंसारी के आवास पर नगर कांग्रेस कमेटी की बैठक जिला मंत्री नजाकत अल्वी की अध्यक्षता और नगर अध्यक्ष एम अकरम खां के संचालन में हुई। एम अकरम खां ने कहा कि उप्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार और प्रभारी प्रियंका गांधी के आह्वान पर नौ अगस्त को नजीबाबाद में सुबह 10 बजे पदयात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पदयात्रा को सफल बनाने और आगामी विधानसभा चुनाव में संगठन को मजबूत बनाने की अपील की। बैठक में पदाधिकारियों ने पदयात्रा निकालने के लिए रूट तय किए। एम अकरम खां ने बताया कि पदयात्रा रोडवेज स्टैंड से शुरू होकर कृष्णा टॉकेज चौक, जगन्नाथ चौक, चौक बाजार होते तहसील पहुंचेगी। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता द्वारा एसडीएम को एक ज्ञापन भी सौंपा जाएगा।
बैठक में सलीम अंसारी, मुस्तकीम राईन, राकेश शर्मा, नसीम अंसारी, अमरीश शर्मा, नईमुल अख्तर, अभिनव अग्रवाल, शरीब अंसारी, फराज, इमरान सैफी, डा. इलियास, नाजिम बैग, हाजी महबूब, जावेद अंसारी, सहवाज मुल्तानी, एमएच जैदी आदि मौजूद रहे।