धोखेबाज पत्नी की लव स्टोरी: प्रेमी की खातिर रची ऐसी साजिश, उड़ गए हर किसी के होश, Video भी देखेंं
Bijnor News : एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि पुलिस और सर्विलांस टीम ने आरोपी पुष्पेंद्र चौधरी पुत्र राजपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की जांच में जो खुलासा हुआ है, उसे जानकर हर किसी के होश उड़ गए।
विस्तार
शेयर मार्किट में पैसा डूबने पर कर्जदार हुए प्रेमी की खातिर घर में डकैती और सामूहिक दुष्कर्म की कहानी गढ़ दी। बिजनौर की नगीना पुलिस ने महिला के प्रेमी को गिरफ्तार कर इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने आभूषण-नकदी समेत सभी सामान भी बरामद कर लिया है।
एसपी नीरज कुमार जादौन ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि पुलिस और सर्विलांस टीम ने आरोपी पुष्पेंद्र चौधरी पुत्र राजपाल सिंह निवासी छितावर हाल निवासी आदर्श नगर बिजनौर को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से स्कूटी, एलईडी, मोबाइल, आभूषण और नकदी बरामद की गई है।
पुलिस के अनुसार, पकड़े गए पुष्पेंद्र और थोक व्यापारी की पत्नी के बीच पिछले 10-12 वर्षों से दोस्ती थी। पुष्पेंद्र और उक्त महिला पहले शिक्षक थे, तभी से दोनों में दोस्ती है।
यह भी पढ़ें: Murder: मेरठ में हिस्ट्रीशीटर की ईंट से पीट-पीटकर हत्या, शव सड़क किनारे फेंका, कई मुकदमे हैं दर्ज
शेयर मार्केट में पैसा डूबने की वजह से कर्जदार हुए पुष्पेंद्र ने महिला के संग मिलकर डकैती और सामूहिक दुष्कर्म की झूठी कहानी गढ़ दी। बीते मंगलवार की शाम छह बजे थोक व्यापारी अपनी मां और बच्चों संग धामपुर चले गए। बाद में व्यापारी की पत्नी ने फोन करके अपने दोस्त पुष्पेंद्र को बुला लिया और आभूषण, नकदी आदि सामान उसके हवाले कर दिया, जिससे वह अपना कर्ज उतार सके।
यह भी पढ़ें: UP: सीबीआई ने सेनेटरी इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा, दो महीने से पीछे लगी थी टीम, खुले ये बड़े राज
एसपी ने बताया कि महिला के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अभी तक हुई विवेचना में महिला के साथ दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है।