फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Murder: History-sheeter beaten to death with a brick in Meerut, body thrown on roadside

Murder: मेरठ में हिस्ट्रीशीटर की ईंट से पीट-पीटकर हत्या, शव सड़क किनारे फेंका, कई मुकदमे हैं दर्ज

Fri, 17 Nov 2023 01:04 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 17 Nov 2023 01:04 AM IST
सार

मेरठ के कंकरखेड़ा थाने के हिस्ट्रीशीटर की गुरुवार देर रात पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक राहुल पर कई मुकदमों में वांछित चल रहा था। वहीं मामले में परिजनों ने पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है। 

विज्ञापन
Murder: History-sheeter beaten to death with a brick in Meerut, body thrown on roadside
मेरठ पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ के कंकरखेड़ा थाने के हिस्ट्रीशीटर सरधना रोड गली नंबर दो ओम नगर निवासी राहुल(30) पुत्र कुंवरपाल की ईंट से पीट-पीटकर हत्या कर शव घर से पचास मीटर दूरी पर गली में नाले के नजदीक फेंक दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल की। पुलिस के अनुसार मामला संदिग्ध लग रहा है। छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार आसपास के लोगों की निगाह पड़ी तो उन्होंने देखा कि युवक के सिर पर चोट के निशान हैं। सूचना देकर मौके पर कंकरखेड़ा पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके से पुलिस ने एक ईंट भी बरामद की है। परिजनों ने निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें: UP: कर्ज में डूबे प्रेमी की खातिर गढ़ी डकैती-दुष्कर्म की कहानी, दिनभर खूब हुआ हल्ला, शाम को मोबाइल ने खोला राज

विज्ञापन
विज्ञापन

कंकरखेड़ा पुलिस के मुताबिक राहुल के खिलाफ कंकरखेड़ा थाने में कई मुकदमे दर्ज है। वह नशे का आदि है। उसने कुछ समय पहले अपने हिस्से में आई सभी जमीन बेच दी। रात को राहुल अपने घर के पास खून से लथपथ पड़ा मिला। इस दौरान आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। देखते ही देखते भीड़ एकत्र हो गई।

सूचना पर कंकरखेेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और मामल की जानकारी की। फोरेंसिक टीम ने भी जांच पड़ताल की और ईंट को कब्जे में लेकर सील कर दिया। फिलहाल पुलिस सीडीआर-सर्विलांस के माध्यम से जांच कर रही है। जिसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। कंकरखेड़ा थाने के एसएसआई कृष्णपाल सिंह का कहना है कि सर्विलांस और सीडीआर के माध्यम से जांच की जा रही है। फिलहाल मामला संदिग्ध लग रहा है।

एसपी सिटी पीयूष सिंह का कहना है कि पूरे प्रकरण की जांच पड़ताल करने के लिए कंकरखेड़ा पुलिस को निर्देश दिए है। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सीसीटीवी और फोरेंसिक टीम की रिपोर्ट पर कार्रवाई की जाएगी। राहुल का अपने भाई से भी विवाद चल रहा था इसके खिलाफ पांच चोरी एक जानलेवा हमला समेत सात मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed