फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CBI caught Cantonment Board's sanitary inspector taking bribe

UP: सीबीआई ने सेनेटरी इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा, दो महीने से पीछे लगी थी टीम, खुले ये बड़े राज

Fri, 17 Nov 2023 11:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 17 Nov 2023 11:21 AM IST
सार

CBI Raid in Meerut : सीबीआई टीम ने छापा मारा तो हड़कंप मच गया। सीबीआई की 15 सदस्यीय टीम ने सेनेटरी इंस्पेक्टर योगेश यादव को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
CBI caught Cantonment Board's sanitary inspector taking bribe
मेरठ में सीबीआई का छापा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में छावनी परिषद कार्यालय में गाजियाबाद की सीबीआई टीम ने छापा मारा तो हड़कंप मच गया। सीबीआई की 15 सदस्यीय टीम ने सेनेटरी इंस्पेक्टर योगेश यादव को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। सेनेटरी इंस्पेक्टर अभिषेक की फोन रिकॉर्डिंग के आधार पर उसके खिलाफ भी जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


अभिषेक की तलाश में इस बीच सीईओ ज्योति कुमार ने भी सीबीआई के कहने पर उससे संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उसने फोन नहीं रिसीव किया। सीबीआई टीम ने ऑफिस सहित दोनों के घर से भी दस्तावेज जुटाए हैं। देर रात तक टीम की विभागीय कार्रवाई जारी रही।

विज्ञापन

कैंट बोर्ड कार्यालय में गुरुवार दोपहर दो बजे सीबीआई की 15 सदस्य टीम सीधा सफाई अनुभाग में पहुंची। टीम द्वारा जिस कक्ष में जांच की गई उस कक्ष में सफाई अधीक्षक वीके त्यागी, सेनेटरी इंस्पेक्टर योगेश यादव और सेनेटरी इंस्पेक्टर अभिषेक बैठते हैं। टीम ने सेनेटरी इंस्पेक्टर योगेश यादव को लालकुर्ती निवासी वरुण अग्रवाल से रिश्वत लेते हुए मौके पर पकड़ लिया।

विभागीय सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, छापामारी में 25 हजार, 15 हजार रुपये की दो गड्डी बरामद होने की बात सामने आई है। इस बीच दूसरा सेनेटरी इंस्पेक्टर अभिषेक ऑफिस में नहीं होने के कारण सीबीआई के हाथ नहीं लग सका। पीड़ित से अभिषेक की रिश्वत के 10 हजार रुपये लेनदेन की रिकॉर्डिंग टीम को मिल गई है। जिसके बाद सीबीआई ने उसके घर पर घंटों तक दस्तावेजों की जांच की। देर रात तक सेनेटरी इंस्पेक्टर अभिषेक और सेनेटरी इंस्पेक्टर योगेश यादव के घर और छावनी परिषद कार्यालय में सीबीआई टीम जांच करती रही।

विज्ञापन

दो महीने से लगी हुई थी सीबीआई टीम
लालकुर्ती के गोविंद प्लाजा में 200 से अधिक दुकानें हैं। शिकायतकर्ता वरुण अग्रवाल का आरोप है कि सेनेटरी इंस्पेक्ट योगेश यादव और सेनेटरी इंस्पेक्टर अभिषेक यहां दुकान में कुछ भी नवीनीकरण के कार्य के लिए 25 हजार से 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हैं। वरुण अग्रवाल ने बताया कि उसने दुकान में शटर लगाया तो कैंट बोर्ड की टीम ने उसे तोड़ दिया। इस बीच दो दुकानों में 50 हजार रुपये देकर शटर लता लिए गए। उसने इस संबंध में सीबीआई ऑफिस में लिखित में शिकायत की।

टीम इस मामले में दो महीने तक लगातार वरुण अग्रवाल के संपर्क में रही। लगातार सारी गतिविधियों पर नजर रखती रही। कई बार माइक और कैमरा लगाकर पीड़ित को दोनों इंस्पेक्टरों के पास भेजा गया और पूरी बातचीत की रिकार्डिंग करा ली गई। इस बीच योगेश यादव ने फोन पर वरुण अग्रवाल को आश्वस्त किया कि पैसा लेकर शटर लग जाएगा। जिसके बाद सीबीआई सक्रिय हो गई। टीम द्वारा शुक्रवार को रिश्वत लेते हुए योगेश यादव को रंगे हाथ दबोच लिया गया।

योगेश यादव को पहले भी हो चुकी है जेल
सेनेटरी इंस्पेक्टर योगेश यादव सितंबर 2016 में मोटर पंप ऑपरेटर की नियुक्ति के मामले में 10 लाख की रिश्वत मांगने पर फंसे थे। सीबीआई द्वारा की गई कार्रवाई में योगेश यादव को जेल जाना पड़ा था। 2019 में जमानत पर बाहर आने पर सीईओ प्रसाद च्वहाण कार्यकाल में योगेश की ज्वॉइनिंग हुई थी। इसके बाद सीईओ नवेंद्र नाथ द्वारा उसको नौकरी से बर्खास्त किया गया था। इसके बाद सीईओ हरेंद्र सिंह के कार्यकाल में योगेश की फिर से ज्वाइनिंग हुई थी। हाल ही में सीईओ ज्योति कुमार द्वारा योगेश यादव पर भ्रष्टाचार के मामले में कार्रवाई की गई थी।

यह भी पढ़ें: UP: डकैती-सामुहिक दुष्कर्म मामले में बड़ा खुलासा, महिला ने प्रेमी संग रचा था झूठा नाटक, पूछताछ में बताई ये वजह

पैसा लेकर भर्ती कराने के मामले में हुई कार्रवाई
सीबीआई द्वारा इसी विभाग के सेनेटरी इंस्पेक्टर संजय पर भी हाल ही में कार्रवाई की गई थी। संविदा कर्मचारियों की नियुक्ति को लेकर रिश्वत मांगने का मामला सामने आया था। इस मामले में संजय को सीबीआई टीम अपने साथ ले गई थी।

यह भी पढ़ें: Murder: मेरठ में हिस्ट्रीशीटर की ईंट से पीट-पीटकर हत्या, शव सड़क किनारे फेंका, कई मुकदमे हैं दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed