फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sticks, poles, stone pelting in children's dispute

बच्चों के विवाद में चले लाठी, डंडे, हुआ पथराव

Thu, 09 Jul 2020 10:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Sticks, poles, stone pelting in children's dispute
बच्चों के विवाद में चले लाठी, डंडे, हुआ पथराव
विज्ञापन

हल्दौर। गांव इनामपुरा में बच्चों के खेलने में मामूली कहासुनी को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी, डंडे चले और पथराव हुआ। इसमें करीब आधा दर्जन लोग मामूली रूप से घायल हो गए। दोनों पक्षों ने मामले की तहरीर थाने में दी है।

गांव इनामपुरा निवासी मोहम्मद अली व शाहिद के बच्चे खेल रहे थे। ग्रामवासियों के अनुसार बृहस्पतिवार की शाम करीब चार बजे बच्चों के बीच खेल, खेल में मामूली कहासुनी को लेकर विवाद हो गया। शोर सुनकर दोनों पक्षों के परिजन भी मौके पर पहुंचे और मामला तूल पकड़ गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे चले और पथराव हुआ। इस विवाद में मोहम्मद अली की पत्नी मोबिना, उसकी पुत्री रहनूमा व अलसफा और दूसरे पक्ष के शाहिद की भतीजी शना व अलीशा समेत करीब आधा दर्जन लोग मामूली रूप से घायल हो गए। दोनों पक्षों ने मामले की तहरीर थाने में दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह सोलंकी का कहना है कि मामले की जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed