फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sterilization: Women are 20 times more aware than men

नसबंदी : पुरुषों से 20 गुना जागरूक हैं महिलाएं

Sun, 11 Jul 2021 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Sterilization: Women are 20 times more aware than men
नसबंदी : पुरुषों से 20 गुना जागरूक हैं महिलाएं
विज्ञापन

बिजनौर। जनपद में हर दंपति तक परिवार नियोजन की जानकारी पहुंचाने के लिए 27 जून से दस जुलाई तक दंपति संपर्क पखवाड़ा संचालित किया गया। इस दौरान दंपतियों ने परिवार नियोजन के विभिन्न संसाधनों को अपनाकर जिले की आबादी को नियंत्रित करने में जागरुकता दिखाई। जहां तक नसबंदी का सवाल है तो पुरुषों से 20 गुना अधिक महिलाओं की सहभागिता है। जहां केवल एक पुरुष ने नसबंदी कराई वहीं महिलाओं में यह संख्या 21 रही।
हर साल 11 से 31 जुलाई तक विश्व जनसंख्या दिवस पखवाड़ा के रूप में मनाया जाता है। इस दौरान योग्य दंपत्ति को परिवार नियोजन की सुविधाएं एवं संसाधनों के बारे में संपूर्ण जानकारी प्रदान करने के साथ-साथ परिवार नियोजन के साधनों को अपनाने के प्रति आम लोगों में जागरुकता बढाने का कार्य किया जाता है। परिवार नियोजन कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एसीएमओ डा. प्रमोद कुमार गुप्ता के अनुसार कोरोना महामारी के दौर में भी परिवार नियोजन के कार्यक्रमों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। हर वर्ष की भांति इस बार भी जिले के समस्त स्वास्थ्य केंद्रों पर दंपति संपर्क पखवाड़ा अभियान 27 जून से दस जुलाई तक चलाया जा गया, जिसमें आशा कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर योग्य दंपतियों को परिवार नियोजन के लिए बास्केट ऑफ चॉइस के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। जनपद में कुल 11 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, 45 ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, नौ शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और जनपद के सभी सब-सेंटरों पर मोबाइल पब्लिसिटी एवं अन्य साधनों से प्रचार-प्रसार किया गया।
विज्ञापन

जिला परिवार नियोजन और लॉजिस्टिक प्रबंधक रहमत अली ने बताया कि जनपद में महिलाएं बढ़-चढ़कर परिवार नियोजन की सुविधाओं को अपना रही हैं। जिले में विभिन्न लाभार्थियों ने विश्व जनसंख्या पखवाडे़ के दौरान परिवार नियोजन संसाधनों को बढ़ चढ़कर अपनाया। इसमें पुरुष नसबंदी में एक, महिला नसबंदी में 21, आईयूसीडी में 648, पीपीआईयूसीडी 172, अंतरा 883, कंडोम वितरण एक लाख 1702, माला एन 4983, छाया 1690 तथा इमरजेंसी पिल 2169 का वितरण कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश तकनीकी सहयोग इकाई से जिला परिवार नियोजन की विशेषज्ञ तबस्सुम परवीन का कहना है कि महिला एवं पुरुषों को परिवार नियोजन के संदर्भ में जागरुक करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। मिशन परिवार विकास कार्यक्रम के तहत आने वाले जनपद बिजनौर में नसबंदी अपनाने वाले पुरुषों को तीन हजार और महिलाओं को दो हजार रुपये दिए जाते है। साथ ही नसबंदी के लिए दंपति को अस्पताल लाने वाली आशाओं को पुरुष नसबंदी पर 400 तथा महिला नसबंदी पर 300 रुपये की प्रोत्साहन राशि भी दी जाती है। पीपीआईयूसीडी लगवाने वाली महिला को 300 और सेवा प्रदाता को 150 रुपये की धनराशि दी जाती है। अंतरा इंजेक्शन अपनाने वाली महिलाओं को 100 रुपये की राशि दी जाती है। वहीं इन महिलाओं को लाने वाली आशा कार्यकर्ता को भी 100 रुपये ही प्रोत्साहन राशि मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed