फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Station in-charges will face action for negligence in public hearing: SP

जनसुनवाई में लापरवाही बरतने पर थाना प्रभारियों पर होगी कार्रवाई : एसपी

Tue, 25 Aug 2026 01:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Station in-charges will face action for negligence in public hearing: SP
बिजनौर। संभल से तबादला होकर बिजनौर आए नवागत एसपी ने स्पष्ट किया कि थाना स्तर पर ही जनसुनवाई को प्रभावी बनाया जाएगा। जनसुनवाई में लापरवाही बरतने वाले थाना प्रभारियों पर कार्रवाई होगी। उधर एसपी अभिषेक झा को विदाई दी गई। सोमवार को पुलिस लाइन के सभागार में एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने प्रेस वार्ता की। कहा कि बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता रहेगी। पीड़ित को न्याय के लिए पहले थाना स्तर पर ही उचित कार्रवाई कराई जाएगी। यदि थाना स्तर पर सुनवाई नहीं होती है तो संबंधित की जवाबदेही तय की जाएगी। कहा कि अगर थाना स्तर पर सुनवाई में लापरवाही मिली तो संबंधित थाना प्रभारी पर कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले पुलिस लाइन के सभागार में एसपी अभिषेक झा को विदाई दी गई। विदाई कार्यक्रम में डीएम जसजीत कौर, एएसपी सिटी डॉ. केजी सिंह, एएसपी देहात प्रकाश कुमार, सीओ अंजनी कुमार चतुर्वेदी, सीओ नगीना राजेश सोलंकी, अभय कुमार पांडेय समेत कई थाना प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed