{"_id":"647f84ba6d6df40c28029f07","slug":"state-tax-department-isb-raided-cold-storage-bijnor-news-c-41-1-smrt1043-1196-2023-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: राज्य कर विभाग आईएसबी ने कोल्ड स्टोरेज पर मारा छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: राज्य कर विभाग आईएसबी ने कोल्ड स्टोरेज पर मारा छापा
Wed, 07 Jun 2023 12:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Wed, 07 Jun 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
नजीबाबाद में कोल्ड स्टोरेज के अभिलेखों की जांच करती राज्य कर विभाग की टीम।
- किराए पर रखे गुड़ का रिकॉर्ड खंगाला
फोटो - 06एनजेडबी08आर
संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद। राज्य कर विभाग विशेष अनुसंधान शाखा बिजनौर की टीम ने नजीबाबाद के कोल्ड स्टोरेज पर छापा मारकर कोल्ड स्टोरेज में रखे जाने वाले गुड़ से संबंधित रिकॉर्ड खंगाला।
राज्य कर विभाग विशेष अनुसंधान शाखा से डीसी शैलेंद्र वार्ष्णेय, एसी राजीव कुमार सिंह, एसी विनय शुक्ला, राज्य कर अधिकारी आशु त्यागी के नेतृत्व में टीम ने मंगलवार को जैन कोल्ड स्टोरेज पर छापा मारा। टीम ने कोल्ड स्टोरेज पर किराए पर रखे जाने वाले गुड़ से संबंधित रिकॉर्ड खंगाला। जीएसटी के अंतर्गत 18 जुलाई 2022 से गुड़ जागरी पर 18 प्रतिशत टैक्स देय है। कोल्ड स्टोरेज द्वारा किराया पर रखे जाने वाले गुड़ से लिए जाने वाले किराए पर सरकार को जीएसटी अदा नहीं किया जा रहा था। कोल्ड स्टोरेज मालिक भ्रम के चलते जीएसटी सरकार को अदा नहीं कर रहे थे।
राज्य कर विभाग विशेष अनुसंधान शाखा की टीम ने जैन कोल्ड स्टोरेज स्वामी से 18 जुलाई 2022 से किराए पर रखे गए गुड़ से संबंधित रिकॉर्ड खंगाला। टीम ने कोल्ड स्टोरेज स्वामी महिला के पति अनूप जैन को एक सप्ताह के भीतर किराए पर रखे गए गुड़ से संबंधित रिकॉर्ड विभाग को उपलब्ध कराने और किराए के रूप में वसूल की गई धनराशि पर सरकार को जीएसटी अदा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
जीएसटी में शामिल वस्तुओं के किराए पर रखने पर जीएसटी देय
सहायक आयुक्त राज्य कर विशेष अनुसंधान शाखा राजीव कुमार सिंह ने बताया कि जिन वस्तुओं पर जीएसटी देय है और उन्हें कोल्ड स्टोरेज में रखकर सर्विस दी जाती है, तो कोल्ड स्टोरेज स्वामी को किराए के रूप में ली गई धनराशि पर नियमानुसार सरकार को जीएसटी देय है। उन्होंने बताया कि हाल ही में किरतपुर के दो कोल्ड स्टोरेज पर भी संबंधित मामले में जांच पड़ताल कर उनसे नियमानुसार जीएसटी जमा कराया गया।