फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Stairs not constructed on Garhmalpur and Jalalabad flyovers

Bijnor News: गढ़मलपुर और जलालाबाद फ्लाईओवर पर नहीं कराया सीढि़यों का निर्माण

Sun, 14 Apr 2024 01:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sun, 14 Apr 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
Stairs not constructed on Garhmalpur and Jalalabad flyovers
जलालाबाद फ्लाईओवर पर जीना निर्माण के लिए छोड़ा गया स्थान।
नजीबाबाद। जलालाबाद और गढ़मलपुर फ्लाईओवर पर आवागमन शुरू होने के वर्षों बाद भी फ्लाईओवर पर जीना निर्माण नहीं हुआ। क्षेत्रवासियों को जोखिम उठाकर रेलवे लाइन पार करना पड़ रहा है। आरटीआई कार्यकर्ता ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मानवाधिकार आयोग को इस संबंध के शिकायत पत्र भेजा है।
विज्ञापन

जलालाबाद में फ्लाईओवर का निर्माण वर्ष 2012 में पूरा हुआ था। मार्च 2012 के प्रथम सप्ताह में फ्लाईओवर से आवागमन शुरू हो गया था रेलवे क्रॉसिंग संख्या 484 पर बने इस फ्लाईओवर पर 12 वर्ष के बाद भी सीढि़यों का निर्माण नहीं कराया गया। फ्लाईओवर के आसपास राहुखेड़ी, राजा रामपुर, जलालाबाद की आबादी रहती है। रेलवे क्रॉसिंग के आसपास रहने वाले क्षेत्रवासियों को करीब 500 मीटर का फासला तय कर फ्लाईओवर से आवागमन करना पड़ता है।
विज्ञापन

उधर, गढ़मलपुर में रेलवे क्रॉसिंग संख्या 480 पर करोड़ों की लागत से फ्लाईओवर बनाया गया, लेकिन संबंधित विभाग ने फ्लाईओवर पर सीढि़यां नहीं बनाईं। जिससे पैदल ग्रामीणों को भी फ्लाईओवर से होकर आवाजाही करनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आदर्शनगर निवासी मनोज शर्मा ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मानवाधिकार आयोग, मुख्यमंत्री कार्यालय को शिकायत भेजी है, जिसमें जीना निर्माण कराने सहित संबंधित दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग शामिल है।

- कारण बताओ नोटिस तक सिमट गई थी कार्रवाई
आरटीआई कार्यकर्ता ने इससे पूर्व उत्तर प्रदेश सेतु निगम के अधिकारियों से शिकायत की थी। उस दौरान सेतु निगम के महाप्रबंधक (वाद-परिवाद) जयकिशोर ने सीढि़यों का निर्माण नहीं कराने के संबंध में तत्कालीन परियोजना निदेशक डीके गुप्ता को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। उसके बाद मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed